कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार : सिद्धारमैया सरकार में 24 मंत्री शामिल, कैबिनेट में CM-डिप्टी CM समेत अब 34 मिनिस्टर

Follow on Google News
कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार : सिद्धारमैया सरकार में 24 मंत्री शामिल, कैबिनेट में CM-डिप्टी CM समेत अब 34 मिनिस्टर
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। पहले कैबिनेट विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 मंत्रियों को शपथ दिलाई। 20 मई को कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी के साथ आठ मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 34 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में इकलौती महिला मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर होंगी।

इन 24 विधायकों को दिलाई गई शपथ

  1. एच के पाटिल
  2. कृष्ण बाइर गौड़ा
  3. एन चेलन स्वामी
  4. के वेंकटेश
  5. एच सी महादेवप्पा
  6. ईश्वर खांद्रे
  7. के एन राजन्ना
  8. दिनेश गुंडुराव
  9. शरनाबसप्पा
  10. शिवानंद पाटिल
  11. आरबी तिम्मापुर
  12. एसएस मल्लिकार्जुन
  13. शिवराज तंगाडगी
  14. शरण प्रकाश पाटिल
  15. मनकलवैद्द
  16. लक्ष्मी हेबलकर
  17. रहीम खान
  18. डी सुधाकर
  19. संतोष लाड
  20. एनएस बोस राजो
  21. बयार्थी सुरेश
  22. मधु बंगरप्पा
  23. एम सी सुधाकर
  24. बी नागेंद्र

कैबिनेट विस्तार में ऐसा है समुदाय का समीकरण

कांग्रेस हाईकमान ने कैबिनेट विस्तार में सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व को शामिल किया है। सामने आई लिस्ट के मुताबिक, 4 वोक्कालिगा और 5 लिंगायत समुदाय के मंत्री शामिल हैं। इनमें भी लिंगायतों के अलग-अलग वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इनके अलावा एक नामधारी रेड्डी, तीन एससी, एक एसटी और एक मोगावीरा बीसी को शामिल किया गया है। कैबिनेट में माइनोरिटी को भी जगह दी गई है। इनमें मुस्लिम माइनोरिटी, माइनोरिटी जैन तो शामिल हैं हीं, इसके साथ ही मराठा, राजू, कुरुबा, इडीगा, ब्राह्मण समुदाय के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

आठ मंत्री पहले ही ले चुके हैं शपथ

20 मई को कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी के साथ आठ मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। इनमें डॉ जी परमेश्वर, मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान शामिल हैं।

कर्नाटक चुनाव के नतीजे ऐसे रहे-

10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
पार्टी जीते 2018
कांग्रेस 135  80
बीजेपी 66  104
जेडीएस 19  37
अन्य 04  03
टोटल 224  224
ये भी पढ़ें- Karnataka CM Oath Ceremony : कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार CM की शपथ ली, डिप्टी सीएम बने डीके शिवकुमार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts