Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, दोनों ने खुद को किया आइसोलेट; पिछले दिनों 2 पार्टी में हुईं थीं शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और उनकी करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। हालांकि करीना और अमृता ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस कई पार्टियों में शामिल हो चुकीं हैं। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1470345996362158083?s=20[/embed]

रिया कपूर के घर हुआ था प्री क्रिसमस बैश

जानकारी के मुताबिक, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था। इस पार्टी में करीना कपूर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।

करण जौहर की पार्टी में हुईं थीं शामिल

दो दिन पहले करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ करण जौहर की पार्टी में भी शामिल हुईं थीं। हालांकि बीएमसी ने दोनों पार्टी में शामिल हुए कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

मुंबई बीएमसी ने दिए आदेश

मुंबई बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बीएमसी अब उन सभी लोगों को ट्रेक करने की कोशिश कर रही है। जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे। बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts