Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूल्हे के लुक में नजर आए कपिल शर्मा, 'किस किस को प्यार करूं 2' का लुक किया शेयर, फैंस ने पूछा- घूंघट में कौन हैं?

Follow on Google News
दूल्हे के लुक में नजर आए कपिल शर्मा, 'किस किस को प्यार करूं 2' का लुक किया शेयर, फैंस ने पूछा- घूंघट में कौन हैं?
नई दिल्ली। कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' से आज ईद के मौके पर कपिल शर्मा ने अपना लुक शेयर कर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। फिल्म के नए पोस्टर में कपिल शर्मा दूल्हेराजा बने नजर आ रहे है। दूल्हे के लुक में कपिल शर्मा हैरान-परेशान दिख रहे हे। वही कपिल घूंघट ओढ़े अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे। कपिल शर्मा के साथ पोस्टर पर नजर आ रही ये लड़की कौंन है इसका पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टर को देख सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं

कौन है पोस्टर पर नजर आ रही लड़की

कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का पहला लुक फाइनली आज 31 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट करने के बाद मेकर्स ने अब मोस्ट अवेटेड सीक्वल की एक रोमांचक झलक सबके साथ शेयर की। इसमें कपिल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। इसी के साथ लड़की ने घूंघट से चेहरा छिपा रखा है। ऐसे में आभी ये भी पता नही चल पा रहा है कि कपिल शर्मा के साथ पोस्टर पर नजर आ रही लड़की कौन है।

आने वाले हफ्तों में और भी सरप्राइजेस

कपिल शर्मा और मनजोत सिंह के लीड रोल वाली यह फिल्म उस खास कॉमेडी और मजेदार एंटरटेनमेंट को वापस लाने का वादा करती है जिसने पहले पार्ट को हिट बनाया था। कपिल शर्मा के पहले लुक ने धूम मचा दी है। फैन्स आने वाले हफ्तों में और भी कुछ सरप्राइजेस की उम्मीद कर रहे हैं। अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बन रही 'किस किस को प्यार करूं 2' को रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के कोलैब से प्रोड्यूस किया है।

कपिल शर्मा के लुक पर फैंस फिदा

किस किस को प्यार करूं 2 से आए कपिल शर्मा के फर्स्ट लुक पर उनके फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, क्या इस फिल्म में कपिल की एक ही पत्नी होगी। दूसरा फैन लिखता है, आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है कपिल पाजी। तीसरा फैन लिखता है वाह अब और भी मजा आने वाला है। एक फैन ने पूछा है कि कपिल जी इस फिल्म में आप कितनी शादियां करने जा रहे हैं। कपिल के एक और नटखट फैन ने पूछा कि घूंघट में कौन हैं? बता दें कि अभी फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया है। ये भी पढ़ेंं- धोनी के निचले स्तर पर बैटिंग करने पर उठे सवाल, CSK कोच बोले- उनका 10 ओवर खेलना मुश्किल, 2023 फाइनल्स के बाद हुई थी सर्जरी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts