Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

8 साल बाद एक साथ नजर आएंगे कंगना रनौत और आर माधवन, साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का किया ऐलान

8 साल बाद एक साथ नजर आएंगे कंगना रनौत और आर माधवन, साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का किया ऐलान
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए फेमस हैं। अपने बयानों को लेकर एक्ट्रेस हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में है जो कुछ दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने फिल्म के बारे में हिंट देते हुए बताया कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बेस्ड मूवी होगी। जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में आर माधवन भी नजर आएंगे। दोनों सितारे 8 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे।

कंगना रनौत ने की नई फिल्म का ऐलान

कंगना रनौत ने 18 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- आज चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। बाकी डिटेल्स जल्द ही बताऊंगी। फिलहाल, इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए हमें आपके सपोर्ट और दुआओं की जरूरत है।"

कंगना ने शेयर की मूहर्त शॉट की तस्वीर

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने मूहर्त शॉट की एक तस्वीर भी शेयर की है और सभी से आशीर्वाद मांगते हुए उन्होंने लिखा- "आज से शुरू हो रही हमारी नई जर्नी। इसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, मैं मेरे कई फेवरेट्स के साथ वापिस आ रही हूं।"

8 साल बाद 'तनु वेड्स मनु' की फेम जोड़ी फिर शेयर करेगी स्क्रीन

'तनु वेड्स मनु' की फेम जोड़ी बड़े पर्दे पर 8 साल बाद वापसी करने जा रही है। इसकी जानकारी भी खुद एक्ट्रेस ने आर माधवन के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बताई। उन्होंने लिखा- वे वापस आ गए हैं। बता दें कि इससे पहले कंगना और माधवन 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015)' में साथ में नजर आए थे। लोगों ने उनकी जोड़ी के खूब पसंद किया था।

क्या है फिल्म का नाम ?

कंगना ने अपनी फिल्म के बारे में जरूर अनाउंसमेंट कर दी है, लेकिन उन्होंने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। फिल्म के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, कंगना ने ये भी बताया है कि जल्द ही फिल्म की बाकी जानकारी भी शेयर की जाएंगी।

शेयर की पूजा की तस्वीर

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि फिल्म स्लेट में प्रोडक्शन नंबर 18 लिखा हुआ है। साथ ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का नाम लिखा है। इस फिल्म को विजय डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर आर. रविंद्रन हैं।

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वह फिल्म में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म को खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है। कंगना के अलावा फिल्म में भूमिका चावला, विशाक नायर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन भी दिखाई देंगे। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें - ड्रग्स केस के बाद से नहीं मिल रहा Rhea Chakraborty को काम, इंटरव्यू में एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts