PlayBreaking News

ड्रग्स केस के बाद से नहीं मिल रहा Rhea Chakraborty को काम, इंटरव्यू में एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है...

Follow on Google News
ड्रग्स केस के बाद से नहीं मिल रहा Rhea Chakraborty को काम, इंटरव्यू में एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है...
एंटरटेनमेंट डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स केस में जेल जा चुकीं उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 बेहद बुरा साबित हुआ। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया है। गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद से एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां कर कहा- अभी भी उन्हें लेकर इंडस्ट्री में डर का माहौल है।

ड्रग्स और सुसाइड केस से तंग आ चुकी हूं : रिया

इंटरव्यू में रिया ने अपने डूबते करियर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि, लोग अब मुझे फिल्मों में कास्ट करने से डरते हैं। लेकिन मैं अब भी यही उम्मीद करती हूं कि सब जल्द से जल्द ठीक हो जाए। पहले के मुकाबले अब काफी चीजें बेहतर हो गई हैं। सही बताऊं तो अब ट्रोलर्स मुझे पहले की तरह टार्गेट नहीं करते हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले दिए इंटरव्यू में बताया था कि, वह अब ड्रग्स और सुसाइड पर बात करके तंग आ चुकी हैं, जो होगा जैसा भी होगा, अब सब एजेंसी तय करेगी, मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।

फिल्म इंडस्ट्री ने रिया को दिखाया बाहर का रास्ता!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इस वजह से उन्हें 28 दिनों तक बायकुला जेल में भी रहना पड़ा था। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। इस दौरान रिया को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी किया गया था। सुशांत के फैंस ने एक्टर के सुसाइड की वजह रिया को ही माना था और एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी। इन विवादों की वजह से एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा है। इस बात का खुलासा रिया ने खुद किया है। फिलहाल, रिया को फिल्म इंडस्ट्री ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कहां हुई रिया और सुशांत की मुलाकात ?

रिया की सुशांत से पहली मुलाकात फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों के फिल्मों के सेट आस-पास ही थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। दिसंबर 2019 में रिया और सुशांत लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे।

14 जून 2020 को सुशांत ने लगाई थी फांसी

सुशांत की मौत के ठीक 6 दिन पहले ही सुशांत का रिया से झगड़ा हुआ था और वो घर छोड़कर चली गई थीं। 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उन्होंने अपने फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

रिया के करियर पर लगा ब्रेक

रिया चक्रवर्ती ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म टुनेगा-टुनेगा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिर उन्होंने मेरे डेड की मारुति फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। 8 सितबंर 2020 को सुशांत केस में जेल जाने के बाद रिया के किरयर पर ऐसा ब्रेक लगा कि वह इससे अभी तक उभर नहीं पाई हैं। जेल से छूटने के बाद रिया फिल्म चेहरे में नजर आईं थी। इसके बाद हाल ही में रिया रियालिटी शो रोडिज 19 में बतौर जज नजर आई थीं। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- भाईजान के साथ काम का ज्यादा वर्कलोड नहीं होता… वो सेट पर बहुत हंसी-मजाक करते हैं : राघव जुयाल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts