Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘क्वीन फॉरएवर’ में एक नए सफर पर निकलेंगी कंगना, करेंगी खुद की खोज

साल 2014 में रिलीज हुई क्वीन ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि हिंदी सिनेमा में एक नई सोच को भी जन्म दिया था। अब इस चर्चित फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
‘क्वीन फॉरएवर’ में एक नए सफर पर निकलेंगी कंगना, करेंगी खुद की खोज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साल 2014 में रिलीज हुई क्वीन ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि हिंदी सिनेमा में एक नई सोच को भी जन्म दिया था। अब इस चर्चित फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके दूसरे भाग का संभावित नाम ‘क्वीन फॉरएवर’ रखा जा सकता है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

    विदेश नहीं, इस बार भारत घूमेगी ‘रानी’

    सीक्वल की कहानी में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंगना रनौत का किरदार ‘रानी’ इस बार विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा, बल्कि भारत के अलग-अलग शहरों की सैर करेगा। इस सफर के जरिए वह एक बार फिर खुद को खोजने की नई यात्रा पर निकलेगी, जिससे कहानी को एक देसी और भावनात्मक टच मिलने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें: रणवीर-आदित्य की नई जोड़ी? ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ पर फिल्म की चर्चा तेज

    अमित चंद्रा करेंगे प्रोड्यूस, नई टीम की तैयारी

    बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण अमित चंद्रा अपनी कंपनी ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के तहत करेंगे। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर प्लान कर रहे हैं, ताकि पहली फिल्म की सफलता को आगे बढ़ाया जा सके और दर्शकों को एक नई लेकिन जुड़ी हुई कहानी दी जा सके।

    पहली फिल्म ने बदली थी सोच

    क्वीन में कंगना रनौत के साथ राजकुमार राव और लीजा हेडन अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की थी, जिसका मंगेतर शादी से पहले रिश्ता तोड़ देता है, लेकिन वह अकेले ही अपने हनीमून पर निकल पड़ती है। यही सफर उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है।

    ये भी पढ़ें: कंजूसी बनी मुसीबत: ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव की जिंदगी में मचा बवाल

    नेशनल अवॉर्ड और बॉक्स ऑफिस सफलता

    फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का जबरदस्त प्यार मिला था। निर्देशन, प्रगतिशील विषय और खासतौर पर कंगना रनौत के अभिनय की खूब सराहना हुई थी। उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। महज 1.75 करोड़ की ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने 61 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

    फिर लौटेगी ‘रानी’ की आत्म-खोज की कहानी

    अब ‘क्वीन फॉरएवर’ के जरिए ‘रानी’ एक बार फिर आत्म-खोज के सफर पर निकलने वाली है, लेकिन इस बार उसकी यह यात्रा विदेशी गलियों की बजाय भारतीय शहरों के रंगों से सजी होगी। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सीक्वल पहली फिल्म जैसा जादू दोहरा पाता है या नहीं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts