Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : महाकुंभ में विदेशियों की बड़ी तादाद पर कैलाश खेर बोले- उनके लिए मुक्ति का धाम है 'भारत'; कहा- देश के हर सनातनी को डुबकी लगाने जाना चाहिए

Indore News : महाकुंभ में विदेशियों की बड़ी तादाद पर कैलाश खेर बोले- उनके लिए मुक्ति का धाम है 'भारत'; कहा- देश के हर सनातनी को डुबकी लगाने जाना चाहिए
इंदौर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में विदेशियों के बड़ी तादाद में शामिल होने पर मशहूर गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को कहा कि इन लोगों के लिए भारत सांसारिक बंधनों से मुक्ति का धाम है। प्रयागराज महाकुंभ पर तैयार किए गए अपने दो गानों पर चर्चा की और कहा- देश के हर सनातनी को डुबकी लगाने महाकुंभ जाना चाहिए।

आध्यात्मिक सुकून के लिए भारत ही आना होगा

कैलाश खेर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, 'विदेशियों के लिए भारत (सांसारिक बंधनों से) मुक्ति का धाम है। विदेशियों ने खूब दौलत कमा ली, बड़े-बड़े अविष्कार करके मशीनें भी बना लीं, लेकिन वे जानते हैं कि भारत के अलावा उन्हें कहीं भी मुक्ति और आध्यात्मिक शांति नहीं मिल सकती।' उन्होंने कहा, 'आप अपने जीवन में चाहे जो हासिल कर लें, लेकिन आध्यात्मिक सुकून के लिए आपको भारत ही आना होगा।'

स्टीव जॉब्स की पत्नी का किया जिक्र

कैलाश खेर ने महाकुंभ मेले में आकर सुर्खियों में छाईं एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स का जिक्र भी किया और कहा कि विदेशों से कई लोग अपने परिवार समेत इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर परमेश्वर को प्रणाम कर रहे हैं।

महाकुंभ मेले पर दो गीत गाए

गायक ने एक सवाल पर कहा कि बेहूदा शब्दों या बातों पर आधारित गीत नहीं गाए जाने चाहिए। उन्होंने किसी गायक का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘जिन्होंने आंख, कान और मनुष्य के अन्य शारीरिक अंगों की तारीफ में लिखे गाने गाए, वे सब गल गए।'' खेर ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ मेले के अवसर पर ‘‘महाकुंभ है'' और ‘‘महाकुंभ संगम” शीर्षकों वाले दो गीत गाए हैं। ये भी पढ़ें- Shahdol Regional Industry Conclave 2025 : 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 32 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 31 हजार रोजगार के अवसर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts