Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैलारस: शक्कर कारखाना चालू कराने 4 दिन से अनशन पर बैठे विधायक, जयवर्धन सिंह ने आंदोलन को दिया समर्थन

कैलारस में शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति का आंदोलन और विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने आंदोलन को समर्थन देते हुए शक्कर कारखाना चालू करने की मांग की।
कैलारस: शक्कर कारखाना चालू कराने 4 दिन से अनशन पर बैठे विधायक, जयवर्धन सिंह ने आंदोलन को दिया समर्थन
शक्कर कारखाना चालू कराने 4 दिन से अनशन पर बैठे विधायक, जयवर्धन सिंह ने आंदोलन को दिया समर्थन

कैलारस। शक्कर कारखाना चालू कराने की मांग को लेकर विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने आंदोलन को समर्थन देते हुए संघर्ष को मंजिल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, वहीं 19 अगस्त को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।

विधायक पंकज उपाध्याय का अनशन जारी

अभी तक सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यहां तक कि अनशन कर रहे विधायक पंकज उपाध्याय का मेडीकल परीक्षण भी नहीं किया गया है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंच ने दिया समर्थन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंच ने समर्थन दिया है और आन्दोलन में शामिल होने की घोषणा की है। नगर के सबसे बुजुर्ग व्यापारी 97 वर्षीय चिरोंजी लाल सिंघल आन्दोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलन को विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने दिया आश्वासन

आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते कारखाना बंदी हो रही है। हम इसका विरोध करते हैं। नारायण पुर गुना के शक्कर कारखाना और कैलारस के कारखाने के संघर्ष को मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने विधायक पंकज उपाध्याय से अनशन को खत्म करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। उसके बाद जयवर्धन सिंह ने इस संघर्ष को मंजिल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण से महाभारत तक महिलाओं के लिए सिर्फ पुरुष मरे, महिलाएं नहीं!’ विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर भिड़ीं भाजपा विधायक प्रियंका पैंची

19 अगस्त को किसान महापंचायत

संघर्ष समिति की ओर से अशोक तिवारी ने 19 अगस्त को दोपहर किसान महापंचायत आयोजित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान महापंचायत में निर्णय लेकर आगामी चरण की घोषणा की जाएगी। शक्कर कारखाना चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts