PlayBreaking News

ना एसी, ना कूलर… सिंधिया ने जेब से निकाला गर्मी से बचने का फॉर्मूला! लोग रह गए दंग

देशभर में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री सिंधिया का एक अनोखा अंदाज चर्चा में आ गया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से जेब में रखा प्याज निकालकर कहा कि गर्मी से बचने का यह एक आसान और देसी तरीका हो सकता है।
Follow on Google News
सिंधिया ने जेब से निकाला गर्मी से बचने का फॉर्मूला! लोग रह गए दंग
FILE IMAGE

शिवपुरी। इस समय पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर दक्षिण भारत तक तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। दिन में तेज लू और रात में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई गर्मी से बचने के आसान उपाय तलाश रहा है।

जेब से निकला अनोखा सुझाव

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गर्मी से बचाव को लेकर एक अलग ही तरीका बताया, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने मंच से अचानक अपनी जेब में हाथ डाला और एक प्याज निकालकर दिखाया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

जेब में प्याज रखो, गर्मी कुछ नहीं करेगी

सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि 50 डिग्री से ऊपर की गर्मी में भी अगर कोई बाहर निकलता है तो उसे एक साधारण चीज अपने साथ रखनी चाहिए प्याज। उनका कहना था कि बस एक प्याज जेब में रख लो, गर्मी से शरीर को राहत मिलती है और बाहर निकलना आसान हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ये एक पुराना देसी तरीका है, जिसे लोग आज की भागदौड़ में भूलते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP विधानसभा का विशेष सत्र आज: सदन में हंगामा, वॉकआउट और तंज! नारी शक्ति वंदन पर विपक्ष और सत्ता आमने-सामने

ना एसी की आदत, ना आराम का सहारा

अपने अंदाज में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा एयर कंडीशनर पर निर्भर नहीं रहते। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद गर्म मौसम में भी सामान्य तरीके से काम करते हैं और ज्यादा सुविधाओं पर निर्भर नहीं रहते।

देसी सोच और पुरानी परंपराओं की झलक

देसी उपायों की ओर जिक्र करते हुए सिंधिया ने यह भी कहा कि पुराने समय के घरेलू नुस्खे आज के दौर में भी उतने ही काम के हैं। उनके मुताबिक आयुर्वेद सिर्फ इतिहास की चीज नहीं, बल्कि आज की लाइफस्टाइल में भी अपनी अहमियत बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे! भोपाल पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि का खुलासा, क्यों रोका गया ईरान के सुप्रीम लीडर का जनाजा?

कार्यक्रम में मौजूद लोग इस अंदाज को देखकर मुस्कुरा उठे। कुछ लोगों ने हाथ में प्याज लेकर ही उनकी बात का समर्थन कर दिया।
तालियों की गूंज के बीच माहौल हल्का और सकारात्मक हो गया। कई लोगों ने इसे देसी लाइफ हैक जैसा मजेदार सुझाव बताया।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा तेज 

वीडियो सामने आने के बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया और रोचक बताया, तो कुछ ने कहा कि यह एक पुराना घरेलू उपाय है जिसे हल्के अंदाज में पेश किया गया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts