PlayBreaking News

MP विधानसभा का विशेष सत्र आज:सुबह से शाम तक घमासान, नारी शक्ति वंदन पर खुलकर बोले सत्ता-विपक्ष

मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर जोरदार चर्चा जारी है, जहां महिलाओं को 33% आरक्षण देने का संकल्प पारित होने की संभावना ने सियासी माहौल गरमा दिया है।
Follow on Google News
सुबह से शाम तक घमासान, नारी शक्ति वंदन पर खुलकर बोले सत्ता-विपक्ष
मध्यप्रदेश विधानसभा

Live Updates

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हो गया है, जो ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर केंद्रित है। इस सत्र में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण पर चर्चा हो रही है और 33 फीसदी आरक्षण का संकल्प पारित होने की संभावना है। सत्र के दौरान दिवंगत गायिका आशा भोसले समेत कई पूर्व जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

कांग्रेस ने मांग की है कि लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। वहीं, बीजेपी विधायक मीना सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी महिला आरक्षण पर साथ नहीं दिया गया और अब भी सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी से उमा भारती, वसुंधरा राजे और कुसुम महदेले जैसे नेताओं को लेकर सवाल उठाए। 

विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा

विधानसभा पहुंचने के दौरान कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे, लेकिन मंत्रालय के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। विधायक का दावा था कि ट्रैक्टर का पास बना हुआ है, जबकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रैक्टर को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। बाद में विधायक सदन के अंदर गेहूं का गठ्ठा लेकर पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।

 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts