🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

भगवान शिव की शरण मे पहुंचे जुन्नारदेव के व्यापारी, अभिषेक और पूजन अर्चन के साथ प्रशासन को सद्बुद्धि देने की लगाई अर्जी 

जुन्नारदेव के व्यापारियों ने बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया और भगवान के पास अर्जी लगाई कि प्रभु शासन प्रशासन के लोगों को इतनी सद्बुद्धि दे कि वे बीते 20 माह से रोजी रोटी का संकट झेल रहे व्यापारियों की सुध ले ।
Follow on Google News
भगवान शिव की शरण मे पहुंचे जुन्नारदेव के व्यापारी, अभिषेक और पूजन अर्चन के साथ प्रशासन को सद्बुद्धि देने की लगाई अर्जी 
जुन्नारदेव। व्यापारियों ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रशासन को सद्बुद्धि देने की अर्जी लगाई।

जुन्नारदेव। महादेव उड़ान पुल निर्माण के लिए हटाई गई दुकानों से प्रभावित व्यापारी अब शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने के बाद भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंच गए हैं। प्राचीन देवस्थल पहली पायरी स्थित शिव मंदिर में व्यापारियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना की। व्यापारियों ने बाबा से अर्जी लगाई कि शासन-प्रशासन के जिम्मेदारों को सद्बुद्धि मिले और करीब 20 माह से रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे परिवारों की सुध ली जाए।

33 दुकानें टूटने के बाद संकट में परिवार

व्यापारियों के मुताबिक 30 दिसंबर 2024 को जुन्नारदेव के नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित 33 दुकानों को महादेव फ्लायओवर निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन ने तोड़ दिया था। दुकानों के हटने के बाद इनसे जुड़े व्यापारी अपने रोजगार से वंचित हो गए। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों से करीब एक सौ परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई थी। दुकानें टूटने के बाद से प्रभावित परिवार लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अपनी समस्या को लेकर वे कई बार शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल की एंट्री

1988 से 1991 के बीच नपा ने बनवाई थीं दुकानें

प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि नेहरू स्टेडियम क्षेत्र की ये दुकानें नगर पालिका प्रशासन द्वारा वर्ष 1988 से 1991 के बीच बनवाई गई थीं। उनके अनुसार तत्कालीन प्रशासकों संतोष मिश्रा और एके तोमर के कार्यकाल में संकल्प बैठक एवं अनुमोदन की प्रक्रिया के बाद दुकानें तैयार कर व्यापारियों को किराए पर दी गई थीं। व्यापारियों का दावा है कि लंबे समय से इन दुकानों में व्यवसाय कर परिवारों का भरण-पोषण किया जा रहा था। उड़ान पुल निर्माण के दौरान दुकानें हटाए जाने के बाद से वे लगातार पुनर्वास और रोजगार की मांग कर रहे हैं। अब व्यापारी प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: नागपंचमी पर चौरसिया दिवस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, नाग देवता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

icon

Latest Posts