Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नागपंचमी पर चौरसिया दिवस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, नाग देवता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

बेगमगंज में नागपंचमी के अवसर पर सियावास युवा चौरसिया समाज संगठन ने चौरसिया दिवस समारोह आयोजित किया। धार्मिक अनुष्ठान और नाग मंदिर में पूजा-अभिषेक के साथ शोभायात्रा निकाली गई। समारोह में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
नागपंचमी पर चौरसिया दिवस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, नाग देवता की पूजा कर लिया आशीर्वाद
बेगमगंज। नागपंचमी पर चौरसिया समाज ने प्रतिभाओं का सम्मान किया।

बेगमगंज। नागपंचमी के पावन पर्व पर सियावास युवा चौरसिया समाज संगठन ने सोमवार को सांस्कृतिक भवन, दशहरा मैदान में चौरसिया दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और प्रतिभाओं के सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला। समारोह की अध्यक्षता राजू चौरसिया ने की, जबकि संचालन शिक्षक योगेश चौरसिया  ने किया।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद निकली शोभायात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत श्री सत्यनारायण कथा से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक भवन से श्री नाग मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर समाजजनों ने भगवान नागदेवता की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। 

ये भी पढ़ें: बस एक दिन और इंतजार, लाड़ली बहनों को 1500 रुपए के साथ इस बार मिलेगा 250 रुपए का ‘शगुन’, मैहर से राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान 

समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में राज चौरसिया, महेंद्र चौरसिया और कुमारी गौरी चौरसिया को सम्मान मिला। वहीं कक्षा 10वीं में बेबी चौरसिया, वेद और चंद्रभान चौरसिया को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस  आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, संस्कार और भाईचारे का संदेश भी मिला।

जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की रही मौजूदगी 

समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष, ग्रामीण एवं नगर मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ब्राह्मण सभा, सेन महासभा, कायस्थ महासभा सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में समाज  के जगदीश चौरसिया, रामदयाल चौरसिया, रामाधार चौरसिया, विनय चौरसिया, मनोज चौरसिया, लीलाधर चौरसिया, मनीष चौरसिया, फूल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची अफरा-तफरी, बैरिकेडिंग में फंसे श्रद्धालु; 13 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts