Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जुन्नारदेव कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, फर्जी वकील बनकर घूम रहा था आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

जुन्नारदेव व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता अभिषेक ठक्कर की एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने गाली-गलौज कर उनके चेहरे और शरीर पर 3-4 मुक्के जड़ दिए।
जुन्नारदेव कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, फर्जी वकील बनकर घूम रहा था आरोपी; जांच में जुटी पुलिस
जुन्नारदेव कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट

जुन्नारदेव। अधिवक्ता की सीधी आंख के नीचे, नाक और पसलियों में चोटें आई हैं, जबकि मारपीट के दौरान जेब से पैसे निकालने का प्रयास भी किया गया। एफआईआर के अनुसार, आरोपी गोपाल मालवी खुद को फर्जी वकील बताकर कोर्ट परिसर में अनधिकृत रूप से घूमता था और फोटो-वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर किया हमला

प्राथमिकी जानकारी के अनुसार, शनिवार 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे अधिवक्ता अभिषेक ठक्कर अपने मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय के बाहर निकले थे। इसी दौरान आरोपी गोपाल मालवी ने उन्हें रोककर दलाली का झूठा आरोप लगाया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा, जिसके बाद शालीनता से बात करने की बात कहने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: झीरम मामले पर राहुल गांधी का बड़ा सवाल,हमले से पहले कितनी थी सुरक्षा,मांगी पूरी रिपोर्ट

आंख, नाक और पसलियों में आई चोटें

गाली-गलौज के दौरान आरोपी ने अचानक अधिवक्ता ठक्कर के चेहरे और शरीर पर 3-4 मुक्के जड़ दिए। हमले में उनकी सीधी आंख के नीचे, नाक और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो तेरी वकालत खत्म कर दूंगा और मारपीट के दौरान जेब से जबरन पैसे निकालने का प्रयास भी किया।

साथी वकील ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान

घटना के समय वहां से गुजर रहे साथी अधिवक्ता पंकज बिहारे ने तुरंत बीच-बचाव किया और अभिषेक ठक्कर को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। उनकी मुस्तैदी से बड़ी अनहोनी टल गई और आरोपी के हमले को रोका जा सका।

Breaking News

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

शिकायत के अनुसार, आरोपी गोपाल मालवी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले से 3-4 अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एफआईआर में यह भी बताया गया है कि आरोपी कोई वकील नहीं है, बल्कि खुद को फर्जी वकील बताकर कोर्ट परिसर में अनधिकृत रूप से घूमता था और फोटो-वीडियो बनाता था।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts