Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : 1 लाख की रिश्वत लेते बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर और सहयोगी पकड़ाया​​​​​, घरेलू कनेक्शन के लिए मांगी थी घूस

Follow on Google News
Indore News : 1 लाख की रिश्वत लेते बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर और सहयोगी पकड़ाया​​​​​, घरेलू कनेक्शन के लिए मांगी थी घूस
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPEB) के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू और उनके सहयोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारी अज़हरुद्दीन कुरैशी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी से कमर्शियल कनेक्शन को घरेलू कनेक्शन में बदलने के एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

क्या है मामला ?

फरियादी चाणक्य शर्मा निवासी प्रिंस यशवंत रोड ने 23 अक्टूबर को लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके मकान नंबर 45 (न्यू 34) पीवाय रोड पर 3 कमर्शियल कनेक्शन पूर्व से लगे हुए थे। उन्होंने इसी मकान में एक नए घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत मंडल में आवेदन किया था। जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू द्वारा शर्मा के मकान का सर्वे करने के बाद कमर्शियल विद्युत कनेक्शन पैनल से एक घरेलू विद्युत कनेक्शन देने के एवज में उनसे 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना के तहत फरियादी सुभाष चौक स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। पुष्पेंद्र साहू ने उनके सहयोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारी अज़हरुद्दीन कुरैशी को रिश्वत की राशि देने को कहा। जैसे ही आवेदक ने रुपए दिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं टीम में डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया, आरडी मिश्रा, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर आदि शामिल रहे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts