Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जोधपुर RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत क्यों है चर्चा में... डॉक्टर्स पर उठ रहे सवाल

Follow on Google News
जोधपुर RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत क्यों है चर्चा में... डॉक्टर्स पर उठ रहे सवाल
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर की असिस्टेंट कलेक्टर प्रियंका बिश्नोई का बुधवार देर रात निधन हो गया है। 15 दिन चले इलाज के बाद उन्होंने अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। करीब 20 दिन पहले जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में उनका गर्भाशय का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने वसुंधरा अस्पताल के डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

पेट दर्द की शिकायत के बाद हुईं थी भर्ती

जानकारी के अनुसार, RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई के पेट में दर्द होने पर उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके गर्भाशय में गांठ है। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए सर्जरी कराने की सलाह दी। जिसके बाद जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। बिश्नोई के परिजनों ने वसुंधरा अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसे लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को कमेटी बनाकर जांच करने को कहा था। उन्होंने तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। [caption id="attachment_134229" align="aligncenter" width="600"] RAS अफसर प्रियंका बिश्नोई के पति विक्रम सिंह फलोदी में आबकारी इंस्पेक्टर हैं[/caption] 33 वर्षीय प्रियंका बिश्नोई एक साधारण परिवार से थीं। वह 2016 बैच की RAS (राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) अधिकारी थीं। उनका तबादला नगर निगम उपायुक्त के पद पर किया गया था। प्रियंका बिश्नोई को उनके सराहनीय कार्य के लिए 15 अगस्त को सम्मानित किया गया।

परिजनों ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही बरती है। प्रियंका के ससुर ने कलेक्टर से जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि प्रियंका को इलाज के दौरान जरूरत से ज्यादा एनेस्थीसिया दिया गया। इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जांच के लिए कहा था। प्रिंसिपल डॉ. भारती सारस्वत ने बताया कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। [caption id="attachment_134232" align="aligncenter" width="600"] विक्रम सिंह और प्रियंका की शादी वर्ष 2017 में हुई थी।[/caption]

बीकानेर की रहने वाली थीं प्रियंका

2016 बैच की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई बीकानेर के नोखा की रहने वाली थीं। उनके पिता वकील हैं। उनका विवाह फलोदी जिले के सूरपुरा के रहने वाले विक्रम बिश्नोई से हुआ, जो आबकारी अधिकारी हैं। जबकि, ससुर सहीराम बिश्नोई पुलिस अधिकारी रह चुके हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts