झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एनकाउंटर : एक महिला नक्सली समेत चार ढेर, 2 गिरफ्तार; कई हथियार मिले

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद भी किए गए हैं। मारे जाने वालों में 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल था। इलाके में अभी भी कई नक्सलियों के छिपे होने की खबर है, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना जिले के गुवा थाना क्षेत्र की है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ा भी है।
तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, चार नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। वहीं मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ा भी है। इनमें एक एरिया कमांडर है और एक हार्डकोर महिला नक्सली है। सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। नक्सलियों ने ग्रामीण इलाकों में चुनाव प्रभावित करने की भी कोशिश की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, टीम तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में चार नक्सली मारे गए। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।




















