Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:CM के गृह जिले जशपुर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: CMO का चेंबर सील, कलेक्टर के आदेश पर SDM ने जड़ा ताला

कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने जड़ा ताला, नोटिस चस्पा; नगर विकास कार्य ठप होने का आरोप, CMO से मांगा जाएगा जवाब।जशपुर नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासनिक टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) योगेश्वर उपाध्याय के कक्ष पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। कक्ष के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया।
CM के गृह जिले जशपुर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: CMO का चेंबर सील, कलेक्टर के आदेश पर SDM ने जड़ा ताला

Prem Kumar, Raipur/Jaspur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी CMO योगेश्वर उपाध्याय के कार्यालय कक्ष को सील कर दिया। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर SDM विश्वास राव मस्के ने यह कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ का यह पहला मामला होगा जब कोई भाभी अधिकारी दूसरे विभागके अधिकारी के चैंबर में  सील कार्रवाई करती है आरोप है कि CMO बिना अनुमति लंबे समय से कार्यालय से अनुपस्थित थे, जिससे नगर पालिका के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे

/img/129/1784908408436

यह भी पढ़ें: CG NEWS: SECL माइंस सर्वे पर बवाल: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

CM के गृह जिले में पहली बार ऐसा एक्शन

जशपुर नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासनिक टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) योगेश्वर उपाध्याय के कक्ष पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। कक्ष के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लगातार अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही की शिकायतों के बाद की गई।

/img/129/1784908402885

15 दिन से कार्यालय नहीं पहुंचे CMO

नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का आरोप है कि CMO पिछले लगभग 15 दिनों से बिना पूर्व सूचना के कार्यालय नहीं पहुंचे। इस दौरान न तो वरिष्ठ अधिकारियों को विधिवत अवकाश की जानकारी दी गई और न ही कार्यालयीन कार्यों के संचालन की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 1 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, ACB ने कॉलेज मोड़ पर रंगे हाथों दबोचा

विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

CMO के हस्ताक्षर के बिना कई प्रशासनिक फाइलें लंबित पड़ी हैं। नगर में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए उन्हें दूसरे जिले स्थित CMO के निवास तक जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।

/img/129/1784908405595

नगर पालिका अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद CMO कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के फोन तक रिसीव नहीं किए जाते। इससे आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में UCC की शुरुआत: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के नियम बदलने की तैयारी, आज होगी पहली अहम बैठक

कलेक्टर के निरीक्षण से पहले भी नहीं पहुंचे

जानकारी के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास नगर विकास कार्यों की समीक्षा और औचक निरीक्षण के लिए नगर पालिका पहुंचे थे। इसके बावजूद CMO बैठक में शामिल नहीं हुए। इस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके कार्यालय कक्ष को सील कर दिया।

SDM बोले- कार्यालय नहीं आएंगे तो कक्ष की जरूरत क्या

SDM विश्वास राव मस्के ने कहा कि CMO लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहते हैं और फोन भी रिसीव नहीं करते। बिना सूचना लंबे समय तक कार्यालय से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी कक्ष का ताला खोला जाएगा। साथ ही CMO को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल

आगे क्या होगा?

प्रशासन अब CMO से स्पष्टीकरण मांगेगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts