Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर पुलिस ने कराई बेटे से सुलह, लौटाई परिवार की मुस्कान,

इंदौर पुलिस ने कराई बेटे से सुलह, लौटाई परिवार की मुस्कान,
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक भावुक मामला सामने आया, जहां एक वृद्ध मां अपने बेटे की शिकायत लेकर रोते हुए पुलिस के पास पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि बेटा खर्चा नहीं देता, मारपीट करता है और बहू भी प्रताड़ित करती है।

    इंदौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इंदौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीपी हीरानगर को परिवार की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मां, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को एसीपी कार्यालय बुलाया गया, जहां थाना प्रभारी और अनुभवी महिला काउंसलर्स की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई।

    मां की पीड़ा को समझा 

    काउंसलिंग के दौरान मां की पीड़ा को समझते हुए पुलिस अधिकारियों ने बेटे को कड़ी फटकार लगाई और उसे अपने कर्तव्यों का अहसास कराया। समझाइश के बाद बेटे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मां से माफी मांगी और उनके खर्च के लिए हर महीने 8 हजार रुपए देने तथा दो कमरों का किराया उठाने पर सहमति जताई।

    बेटे ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया 

    भावुक माहौल में बेटे ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मिठाई खिलाकर रिश्तों की कड़वाहट को खत्म किया। इस पहल के बाद मां ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें न्याय के साथ-साथ परिवार की खुशियां भी वापस मिली हैं।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts