Jammu Kashmir Election : BJP ने 29 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार (27 अगस्त) को तीसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में दूसरे चरण के 10 उम्मीदवार तो तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
भाजपा ने देवेंद्र सिंह राणा को नगरोटा विधानसभा सीट से और सतीश शर्मा को बिलावर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बिलावर का प्रतिनिधित्व 2014 में हुए आखिरी विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया था।


वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला
पार्टी ने सोमवार को जारी की सूची में एक बदलाव किया है। वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे के स्थान पर बलदेव राज शर्मा को मैदान में उतारा है। बाकी प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं है। अब तक भाजपा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कुल 45 नामों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने अभी तक नौशेरा के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, जिसका प्रतिनिधित्व 2014 में उसके मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने किया था। उसने गांधीनगर से भी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, जहां से पिछले चुनाव में उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता निर्वाचित हुए थे।जानें किसे कहां से मिला टिकट, देखें LIST...


तीन चरणों में होगी वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।











