Jammu Kashmir Election : कांग्रेस की पहली सूची जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान, 3 पूर्व अध्यक्ष भी शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व अध्यक्षों को टिकट दिया है, जिनमें गुलाम अहमद मीर, पीरजादा मोहम्मद सईद और विकार रसूल वानी शामिल हैं।
पार्टी महासचिव की जीवाणु गोपाल ने सोमवार रात 12 बजे के बाद इन उम्मीदवारों की सूची जारी की और बताया पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है।
जानें किसे कहां से मिला टिकट...
- तराल से सुरेंद्र सिंह चन्नी
- देवसार से अमुतुल्लाह मंटी
- दूरु से गुलाम अहमद मीर
- अनंतनाग से पीरजादा मोहमद सईद
- इंदरवल से शेख जफरुल्ला
- भद्रवाह से नदीम शरीफ
- डोडा से शेख रियाज
- डोडा पश्चिम से डॉ प्रदीप कुमार भगत
- बनिहाल से विकार रसूल वानी
तीन चरणों में होगी वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।











