Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश, बिछी बर्फ की चादर

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश, बिछी बर्फ की चादर
श्रीनगर। कश्मीर में मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि हिमपात सुबह शुरू हुआ और रुक-रुक कर हो रहा है, जिससे वहां एक इंच तक बर्फ की चादर बिछ गयी है। उन्होंने बताया कि बांदीपुरा जिले में गुरेज, कुपवाड़ा में माचिल, शोपियां में मुगल रोड समेत घाटी के अन्य कई ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर भी हिमपात हुआ।

कई हिस्सों में बारिश

इस बीच, श्रीनगर समेत मैदानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर तक मौसम में सुधार आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 23 नवंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और 24 नवंबर को ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है। देखें वीडियो... ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्‍म, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले आई खुशियां
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts