Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों किया ढेर, AK-47 और गोला बारूद बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों किया ढेर, AK-47 और गोला बारूद बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ के खिलाफ सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन ऑल आउट' जारी है। गुरुवार सुबह बारामुला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। उनके पास से एक एके 47 राइफल, एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी ​अभियान चलाया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामुला में वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में आतंकवादियों के होने की खबर मिली थी। जिसके बाद गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी की। जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

पुलिस और सेना का जॉइंट ऑपरेशन था

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि, यह पुलिस और सेना का जॉइंट ऑपरेशन था। जिसे 29RR, सेंट्रल रिजर्व पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर चलाया। जानकारी के मुताबिक इस वक्त घाटी में कई आतंकी संगठन सक्रिय है। जिसका सफाया करने के लिए सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं। https://twitter.com/ANI/status/1653944278396305408?s=20

दोनों मार्च 2023 में बने थे आतंकी

एडीजीपी कश्मीर ने मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए हैं। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। मार्च 2023 में दोनों आतंकी बने थे, आगे की जांच जारी है।'

पुंछ में हुआ था आतंकी हमला

कुछ हफ्ते पहले ही आतंकवादियों ने पुंछ में सेना के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने पुंछ आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद उसने फिर से हमला करने की धमकी दी थी। बता दें कि, पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित संगठन है। अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट जैश के प्रॉक्सी आउटफिट के तौर पर उभरा था। ये भी पढ़ें- पुंछ में जवानों के हमलावरों की तलाश जारी, 7 आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक; हमले में शहीद हुए थे 5 जवान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts