
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भारतीय सेना के एक जवान ने अपने 4 साथियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई। जबकि, 2 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जवान ने अपने साथियों पर गोली क्यों चलाई, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है।
कहां हुई फायरिंग ?
फायरिंग की घटना पुंछ के सुरनकोट स्थित 156 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई। इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- पठानकोट में फायरिंग, सेना के जवान ने दो साथियों पर चलाई गोली; मौत
फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को गोली मारी
जानकारी के मुताबिक, जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद के पेट में भी गोली मार ली। फिलहाल घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Amritsar : BSF जवान ने मेस में की फायरिंग, आरोपी समेत 5 की मौत