Mahakal Darshan :फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन पहुंची अभिनेत्री बहनों शिल्पा शेट्‌टी और शमिता शेट्‌टी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों बहनें शयन आरती में भी शामिल हुईं और आशीर्वाद प्राप्त किया।
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी और उनकी छोटी बहन शमिता शेट्‌टी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोनों बहनों ने कहा कि वे बहुत दिनों से बाबा मलाकाल के दर्शन करने के लिए आना चाहती थीं, लेकिन जब बाबा का बुलावा आता है, तब ही दर्शन संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यहां आने के बाद शांति का अनुभव हो रहा है। 

Twitter Post

बाबा ने बुलाया और मैं दौड़ी चली आई

ऐसे लगता है जैसे यहां आने वाले लोग अपने मन से नहीं आते, बाबा का बुलावा आ जाता है तो दर्शन का लाभ मिलता है। ऐसा लगता है कि मेरे लिए और शमिता के लिए बाबा का बुलावा आ गया था तो हम दौड़े चले आए। बहुत अद्भुत दर्शन हुए आज। शिल्पा ने कहा कि मैंने पहली बार शाम की आरती की और रात की आरती की। इसकी ऊर्जा को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यहां के प्रबंधन का धन्यवाद करना चाहती हूं। बहुत ही प्यार से ढंग से आयोजन किया। मैं बाबा से प्रार्थना करती हूं कि मैं फिर यहां आना चाहूंगी और मुझे जल्दी बुलाइए।

Uploaded media

पहली बार किए बाबा के दर्शन

शमिता शेट्‌टी ने कहा कि मैं पहली बार आ रहा हूं। आज फाइनली मेरा बुलावा आया था। मैं बहुत शांति महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छे से दर्शन कराए गए हैं। मैं सबका धन्यवाद देना चाहती हूं।

Uploaded media

प्रबंध समिति ने किया स्वागत

शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी बाबा के दर्शन करने पहुंचीं तो श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा दोनों बहनों  का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

Uploaded media
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts