Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जालंधर:BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, स्कूटी में लगी आग से मचा हड़कंप

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर एक बड़ा हादसा सामने आया जब एक दोपहिया वाहन में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया।
BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, स्कूटी में लगी आग से मचा हड़कंप

BSF हेडक्वार्टर के बाहर जालंधर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया जब एक दोपहिया वाहन में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक BSF चौक पर हुई जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से चौक से गुजर रहा था तभी अचानक वाहन में स्पार्किंग शुरू हुई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। हालात बिगड़ते देख युवक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाइक से छलांग लगा दी जिससे उसकी जान बच गई।

पेट्रोल टैंक फटने से हुआ धमाका

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में बाइक पूरी तरह चपेट में आ गई। इसी दौरान पेट्रोल टैंक में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके की चपेट में आकर पास से गुजर रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आसपास मौजूद कुछ राहगीर मामूली रूप से घायल हुए हैं।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: देहरादून: राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख की ठगी, शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और कुछ देर बाधित रहे यातायात को फिर से सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आग लगने की असली वजह क्या थी। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Gwalior News : नशे में PhD’, ‘लोधी-मोदी जोड़ो यात्रा’ और CM पद की मांग पर प्रीतम लोधी के बयानों से मचा हड़कंप

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts