Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेक फ्रेजर की डेब्यू मैच में फिफ्टी, दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार लखनऊ को हराया

आईपीएल : चाइनामैन कुलदीप ने लखनऊ के शुरुआती 3 विकेट झटके
Follow on Google News
जेक फ्रेजर की डेब्यू मैच में फिफ्टी, दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार लखनऊ को हराया
लखनऊ। पृथ्वी शॉ (32) की शानदार शुरुआत के बाद जेक फ्रेजर- मैक्गर्क (55) और ऋषभ पंत (41) के बीच 77 रन की तेज तर्राक भागीदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली ने विजय लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 170 रन बना लिए। बता दें कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ सुपर जायंटस पर पहली जीत है। दिल्ली की जीत में आॅस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज जेक की भूमिका अहम रही। दिल्ली कैपिटल्स ने जेक को कमर की चोट से उबर रहे लुंगी एनगिडी की जगह 50 लाख रुपए में खरीदा था और वह दिल्ली की कसौटी पर खरा उतरे। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत के साथ तेज रμतार से रन बटोरते हुए दिल्ली की जीत को आसान बना दिया। जेक ने अपनी 35 गेंदो की संक्षिप्त पारी में पांच छक्के लगाए।  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts