लंदन। Jaguar ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक फोर-डोर ग्रैंड टूरर कार Type 01 को पेश किया है। Type 01 कंपनी के डेडिकेटेड Jaguar इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर (JEA) प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पहली प्रोडक्शन जगुआर कार है। इसका डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग ब्रिटेन में हुई है और इसका प्रोडक्शन 2027 में Jaguar के सोलीहल प्लांट में शुरू होगा। नए मॉडल में लो रूफलाइन, लंबा बोनट, छोटा फ्रंट ओवरहैंग और एक्सटेंडेड रियर सेक्शन के साथ बड़े 23-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। Jaguar के अनुसार, इसका डिजाइन एकदम नए सिरे से तैयार किया गया था और विंड टनल में इसे फाइन-ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि कार अब तक की सबसे एयरोडायनामिक जगुआर है।
भारत के लग्जरी कार मार्केट में बड़ा उलटफेर: Tata Avinya, Hyundai Genesis और BYD Denza की जल्द एंट्री, अभी Mercedes-BMW-Audi का है दबदबा
360 पेटेंट दायर किए गए
Type 01 को अब तक की सबसे टेक्निकली एडवांस्ड Jaguar कार भी बताया जा रहा है, जिसके लिए 360 से ज्यादा पेटेंट एप्लिकेशन दायर किए गए हैं। Jaguar Type 01 का पावर 1,016 हॉर्सपावर तक है इसमें इंटेलिजेंट टॉर्क वेक्टरिंग के साथ ट्राई-मोटर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम 1,365 Nm तक का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जिससे यह अब तक की सबसे पावरफुल Jaguar रोड कार बन गई है। यह इलेक्ट्रिक GT सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। यह 4.0 सेकंड में 100 से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ लेती है। कार में TCS रेसिंग फॉर्मूला E टीम के साथ डेवलप की गई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी इसकी ड्राइविंग डायनेमिक्स को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
643 किमी तक की EPA रेंज
इसमें 118 kWh की यूजेबल बैटरी है जो 850-वोल्ट इलेक्ट्रिक सिस्टम से जुड़ी है। जगुआर को उम्मीद है कि Type 01 की EPA रेंज ( वह आधिकारिक दूरी जो एक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर तय कर सकता है) 643 किलोमीटर तक होगी। इसकी कंटीन्यूअस हाईवे स्पीड रेंज 514 किमी तक है। Jaguar के मुताबिक कार 350 kW की अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग को सपोर्ट करती है और सिर्फ 13 मिनट में 321 किमी तक की रेंज जोड़ सकती है। कंपनी का यह भी कहना है कि Type 01 ग्राहकों को 99.7 प्रतिशत तक की यात्राएं बिना किसी रुकावट के पूरी करने में सक्षम बनाएगी।
कार के फीचर्स
24-इंच OLED डिस्प्ले वाला फोर-सीट केबिनType 01 में फोर-सीट केबिन दिया गया है, जिसके बीच में एक चौड़ी पट्टी बनी हुई है। दोनों तरफ ब्रास-इफेक्ट वाले एलिमेंट्स इंटीरियर को और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें एक 24-इंच का ग्लास OLED डिस्प्ले ड्राइवर के मेन इंटरफेस के तौर पर काम करता है। अक्सर इस्तेमाल होने वाले फंक्शन्स के लिए ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के बीच एक अलग सात-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जिसे स्मार्टफोन के फॉर्मेट में डिजाइन किया गया है। केबिन में एक फुल-विड्थ, फुल-रेंज पैनोरमिक साउंडबार भी है। इसे जगुआर ऑटोमोटिव वर्ल्ड में पहली बार पेश किया गया सिस्टम बता रहा है। यह सिस्टम सेंसरी ऑडियो सीट्स के साथ आता है।
टाइप 01 की कीमत और लॉन्च
Jaguar 2027 की शुरुआत में Type 01 के लिए बुकिंग शुरू करेगी। इसकी शुरुआती कीमत £130,000 GBP (1 करोड़,66 लाख,58 हजार,928 रुपए) रखी गई है। शुरुआती ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 2027 के दूसरे हाफ में मिलने की उम्मीद है। कार का प्रोडक्शन ब्रिटेन में होगा। इसकी इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट और बैटरी पैक वॉल्वरहैम्प्टन में बनाए जाएंगे। प्रेस्ड बॉडी पैनल मर्सीसाइड के हेलवुड में तैयार होंगे। Type 01 का फाइनल असेंबली जगुआर के सोलीहल प्लांट में होगा।