Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत में Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV 0 Alpha जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक

राजस्थान के टपूकड़ा प्लांट के पास स्पॉट हुई होंडा 0 अल्फा, 95% EV ग्रोथ के बाद कंपनी का बड़ा दांव
भारत में Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV 0 Alpha जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक
होंडा 0 अल्फा

मुंबई। होंडा भारत के EV मार्केट में उतरने की तैयारी में है, कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च करने जा रही है। भारत के बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए होंडा भी अब भारतीय EV मार्केट में एंट्री की तैयारी में है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार का नाम Honda 0 Alpha बताया जा रहा है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV को राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा के प्लांट के पास टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

कार का डिजाइन और लुक

होंडा ने इस कार को एक अलग और यूनीक डिजाइन दिया है ताकि यह सड़क पर मौजूद बाकी गाड़ियों से अलग नजर आए। इसकी हाइट अच्छी रखी गई है, ताकि केबिन के अंदर बैठने वाले लोगों को ज्यादा स्पेस मिलेगा।

Honda Rebel 500 हुई रिकॉल, 96 बाइक्स में स्टीयरिंग की खराबी का खतरा

साइड और बैक प्रोफाइल

रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक कार के साइड में स्क्वायर व्हील आर्च और बड़े 18-इंच के एयरो-डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ बड़ी विंडस्क्रीन, स्पॉइलर और फ्लैट बूट लिड दिया गया है। कार का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह से क्लोज्ड ग्रिल के साथ आता है और इसमें फ्यूचरिस्टिक शार्प LED लाइट्स लगाई गई हैं। 

केबिन और फीचर्स

  • आजकल के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए होंडा इसमें कई नए और एडवांस फीचर्स दे सकती है।
  • कार के अंदर डैशबोर्ड के सेंटर में एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • ड्राइवर के सामने एक छोटा और रेक्टेंगुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।
  • इसके अलावा कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस फोन चार्जिंग और नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।
  • कार का केबिन काफी मिनिमलिस्टिक रखा गया है ताकि सफर आरामदायक रहे।
  • बैटरी: उम्मीद की जा रही है कि इसमें 65 kWh से 75 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक मिलेगा।
  • रेंज: एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 500 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है।
  • फास्ट चार्जिंग: डीसी फास्ट चार्जर से यह कार सिर्फ 15 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाएगी।
  • लंबा व्हीलबेस: इस इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस लगभग 2,700 से 2,800 mm होगा, जो होंडा की मौजूदा Elevate SUV से करीब 100 mm ज्यादा बड़ा है।

 

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts