एन्थ्रोपिक ने शुरू की 100 मिलियन डॉलर की क्लाउड फ्रंटियर एकेडमी, 2027 तक 10,000 AI इंजीनियर्स को देगी हॉस्पिटल जैसी ट्रेनिंग

पहले बैच में इन कंपनियों के इंजीनियर
रेजिडेंसी सिम्युलेटेड डिप्लॉयमेंट और ग्रेडेड एग्जाम से शुरू होती है
बैज मिलने से पहले टेस्ट
इस स्टेज के आखिर में एक नए सिनेरियो पर प्रैक्टिकल टेस्ट होता है। इसे पास करने वालों को 'Claude Resident Engineer' का बैज मिलता है। इसके बाद रेजीडेंसी फेज शुरू होता है। इसमें 12 हफ्तों तक हर इंजीनियर अपनी कंपनी में Claude के एक रियल यूज केस को लीड करता है। इस दौरान उन्हें Anthropic के इंजीनियरों का सपोर्ट मिलता है। वे अपने कोहोर्ट के दूसरे इंजीनियर्स के साथ सीखते हैं। आखिर में एक असेसमेंट से तय होता है कि किसे 'Claude Frontier Deployed Engineer' का बैज मिलेगा।
2027 से मिल सकते हैं बैज
उम्मीद है कि पहले इंजीनियर 2027 की शुरुआत में यह बैज हासिल कर लेंगे।
सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क और लंदन में इसके समूह चल रहे
Anthropic के ग्लोबल हेड ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड पार्टनरशिप्स, स्टीव कॉरफील्ड ने कहा, Claude Frontier Academy लोगों को उसी तरह ट्रेनिंग देती है जैसे हमारे अपने इंजीनियर सीखते हैं। FDE का टाइटल 'फॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियर' का ही एक बदला हुआ रूप है। इस रोल को Palantir ने क्लाइंट कंपनियों के अंदर इंजीनियरों को तैनात करके पॉपुलर किया था। Draup के डेटा से पता चलता है कि मई में खत्म हुए साल में पांच बड़ी कंसल्टिंग फर्म्स में FDE की वैकेंसी बढ़कर 1,404 हो गईं। वहीं सात फर्म्स में कुल जॉब पोस्टिंग में लगभग 24% की गिरावट आई थी।




















