Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जगदलपुर में अफसर की रहस्यमयी मौत!कार में संदिग्ध हालत में मिला CG-MSC के SDO का शव, मचा हड़कंप

जगदलपुर में CG-MSC के SDO शोभाराम देवहारी का शव कार में संदिग्ध हालत में मिला। घर से करीब 2 किमी दूर स्टेडियम के पास खड़ी कार में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कार से शराब की बोतल भी मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कार में संदिग्ध हालत में मिला CG-MSC के SDO का शव, मचा हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) के एक SDO की लाश कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है।

    मृतक का नाम शोभाराम देवहारी (43) है। वे बालोद जिला के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से वे जगदलपुर में कुशवाहा भवन, माड़िया चौक के पास रह रहे थे।

    घर से कुछ दूरी पर मिली कार

    14 फरवरी (शनिवार) की सुबह शोभाराम देवहारी का शव उनके घर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास खड़ी कार में मिला।

    Uploaded media

    मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा

    सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों की नजर एक खड़ी कार पर पड़ी। कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध हालत में पड़े थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बोधघाट पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया और जांच शुरू की गई।

    कार से शराब की बोतल और चखना मिला

    पुलिस की शुरुआती जांच में कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि 13 फरवरी की रात उन्होंने कार में बैठकर शराब पी थी।

    शरीर पर चोट के निशान नहीं

    पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत हार्ट अटैक से हुई या किसी अन्य कारण से, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

    बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts