Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में लोकायुक्त का छापा:नगर परिषद पनागर के सब इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर में लोकायुक्त टीम ने नगर परिषद पनागर के उपयंत्री और उसके निजी दैनिक वेतन कर्मी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में की गई। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
नगर परिषद पनागर के सब इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सब इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर। शिकायतकर्ता ठेकेदार से बिल भुगतान और फिक्स डिपॉजिट की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। जांच सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ठेकेदार ने लोकायुक्त से की थी शिकायत

लोकायुक्त एसपी अंजू पटले ने बताया कि राजेन्द्र सतनामी नगर पालिका परिषद् पनागर में ठेकेदारी करता है। राजेन्द्र ने शिकायत की थी कि 2024-25 में स्वास्थ्य शाखा में कीटनाशक सामग्री देने का टेंडर मिला था। टेंडर की कुल कीमत 9 लाख 75 हजार रुपए थी।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में मौसम की मार : पेट संक्रमण, पीलिया से जूझ रहे कई मरीज अस्पताल पहुंचे, डेंगू का भी बढ़ा खतरा

भुगतान के एवज में मांगी 40 हजार की रिश्वत

कीटनाशक सप्लाई करने के बाद पूर्व में पहली किश्त के रूप में 90 हजार रुपए और दूसरी किश्त 64 हजार 66 रुपए प्राप्त हो चुके है। राशि के भुगतान के बाद कमीशन के रूप में और 48 हजार फिक्स डिपॉजिट, जो कार्यालय में जमा था, उसका भुगतान करने के एवज में आरोपी उपयंत्री शुभम जैन ने 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

Breaking News

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी था शामिल

शिकायत में यह भी बताया गया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अभिलाष रजक भी इसमें बराबर साथ दे रहा है। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू : जहरीली गैस से भरे 50 फीट गहरे कुएं से महिला का शव निकाला

रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी

मंगलवार को नगर पालिका परिषद् कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी उपयंत्री शुभम जैन को रिश्वत की राशि दी गई, तभी टीम ने दबिश देकर आरोपी शुभम जैन और दैनिक वेतन भोगी अभिलाष रजक को गिरफ्तार कर लिया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts