Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर को नए साल में प्रदेश के पहले क्रूज की सौगात

नर्मदा में प्रकृति प्रेमी कर पाएंगे बरगी से मंडला तक की सैर
Follow on Google News
जबलपुर को नए साल में प्रदेश के पहले क्रूज की सौगात

हर्षित चौरसिया-जबलपुर। नए साल 2025 में प्रदेश के पहले कू्रज की सौगात जबलपुर शहर को मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पर्यटन विभाग इसे लेकर कवायद कर रहा है। विभागीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही किसी निजी कंपनी को इसकी संचालन की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। नर्मदा नदी में जबलपुर के बरगी से मंडला जिले के तिंदनी तक करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले क्रूज में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए व्यवस्थाएं होंगी। क्रूज की सुविधा शुरू किए जाने को लेकर पर्यटन विभाग ऐसे क्रूज चलवाएगा, जिससे जलीय जीवों व जलपौधों को नुकसान न हो। गौरतलब है कि वर्तमान में बरगी और तवा डैम में वन विभाग वोटर बोट से सैलानियों को सैर कराता है, लेकिन उसकी सीमा बहुत कम है।

अरुणाचल के इन्वेस्टर्स का रुझान अधिक : विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एक मीट का आयोजन किया था। इसमें एमपी से पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे, जिन्हें क्रूज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें गंगा नदी और ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज चलाने वाले इन्वेस्टर्स ने रुचि व्यक्त की है। संभवत: जल्द इन्वेस्टर्स अपनी टीम के साथ जबलपुर आएंगे।

हाइड्रोग्राफिक सर्वे से मिली हरी झंडी

बताया जाता है कि क्रूज को चलाने के लिए पर्यटन विभाग ने हाइड्रोग्राफिक सर्वे कराया था, जिस पर संबंधित विभाग ने अपनी हरी झंडी दे दी है। हाइड्रोग्राफिक सर्वे में यह जाना गया कि क्रूज जिन रास्तों से होकर गुजरेगा, वहां नीचे चट्टान की स्थिति क्या है।

प्रदेश में जबलपुर से मंडला के बीच नर्मदा नदी में क्रूज चलाने के लिए हाइड्रोग्राफिक सर्वे से हरी झंडी मिल गई है। इन्वेस्टर्स के साथ चर्चा चल रही है। जल्द ही इसे बरगी से मंडला के तिंदनी तक चलाया जाएगा। यह प्रदेश का पहला क्रूज होगा, जिसे हम जल्द ही चलाएंगे। -एसके श्रीवास्तव, जॉइंट डायरेक्टर, मप्र टूरिज्म बोर्ड, मप्र

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts