Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत; आरोपी चालक को तलाश रही पुलिस

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देर रात गांव लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत; आरोपी चालक को तलाश रही पुलिस
AI GENERATED IMAGE

जबलपुर। कूड़न गांव के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी भी सामने आई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी वीरेंद्र भूमिया और नरेश भूमिया किसी काम से जबलपुर गए थे। दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कूड़न गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें: हवाई सफर हो सकता है महंगा! टिकट कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी की आशंका, जेट फ्यूल संकट बना बड़ी वजह

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद वीरेंद्र भूमिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नरेश भूमिया गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। पुलिस के अनुसार उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कुछ ही घंटों के भीतर दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

Breaking News

घायल की मदद के लिए आगे नहीं आए लोग

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच तो गए, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पुलिस के पहुंचने तक घायल युवक सड़क किनारे तड़पता रहा। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की, लेकिन काफी देर तक मदद नहीं मिल सकी। आखिरकार पुलिस ने खुद घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। 

ये भी पढ़ें: भालू बनो 14 लाख सालाना कमाओ! किस देश ने निकाली अनोखी नौकरी, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

जांच में जुटी पुलिस

मृतक वीरेंद्र के पिता ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही बेटे से उनकी फोन पर बात हुई थी और उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन थोड़ी देर बाद दुर्घटना की सूचना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। दोनों युवक निजी वाहन चलाने का कार्य करते थे और अपने पीछे पत्नी और दो-दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं हादसे कार को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts