भालू बनो 14 लाख सालाना कमाओ! किस देश ने निकाली अनोखी नौकरी, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

नौकरी का यह अनोखा ऑफर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे दुनिया की सबसे विचित्र और आरामदायक नौकरियों में से एक बता रहे हैं।
किस देश ने निकाली अनोखी नौकरी, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

चीन के एक चिड़ियाघर का अनोखा नौकरी विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नौकरी में चयनित व्यक्ति को काले भालू की पोशाक पहनकर पूरे दिन चिड़ियाघर में घूमना होगा और भालू जैसी हरकतें करनी होंगी। इसके बदले सालाना 1 लाख युआन (करीब 14 लाख रुपये) तक का वेतन दिया जाएगा।

यह भर्ती मध्य चीन के हेनान प्रांत के लुओहे शहर स्थित लुओहे वन्यजीव चिड़ियाघर द्वारा निकाली गई है। चिड़ियाघर ने 13 जून को इस पद के लिए विज्ञापन जारी किया था।

इंसानों की तरह बोलने पर रोक

विज्ञापन के मुताबिक, नौकरी की सबसे खास शर्त यह है कि कर्मचारी को पूरे समय भालू के किरदार में रहना होगा। उसे इंसानों की तरह बात करने की अनुमति नहीं होगी और न ही वह मानव आवाज में कोई शब्द बोल सकेगा। हालांकि, आपातकालीन स्थिति या मदद की जरूरत पड़ने पर गुर्राने जैसी आवाज निकालने की छूट दी गई है। चिड़ियाघर प्रशासन चाहता है कि आने वाले पर्यटकों को ऐसा अनुभव मिले, जैसे वे किसी असली भालू को देख रहे हों।

Featured News

जितनी अजीब हरकतें, उतनी ज्यादा लोकप्रियता

विज्ञापन में उम्मीदवारों को भालू की तरह मनमौजी और मजेदार हरकतें करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। चिड़ियाघर का मानना है कि कर्मचारी की गतिविधियां जितनी दिलचस्प और अनोखी होंगी, वह दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय होगा।

नौकरी के दौरान व्यक्ति को पर्यटकों के साथ इशारों और हाव-भाव के जरिए संवाद करना होगा। इससे चिड़ियाघर आने वाले लोगों का मनोरंजन भी होगा और आकर्षण भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: MP पुलिस बैंड आरक्षक भर्ती : बिना दौड़ और लंबी कूद के होगी चयन प्रक्रिया, 679 पदों के लिए 40 हजार से ज्यादा आवेदन

उम्र और स्वास्थ्य को लेकर शर्तें

इस नौकरी के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जेंडर को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है। हालांकि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।

चयनित व्यक्ति को प्रतिदिन छह घंटे की शिफ्ट में काम करना होगा। विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नौकरी के दौरान खाने-पीने को लेकर उम्मीदवार को सहज रहना होगा, क्योंकि उसे किसी भी प्रकार का भोजन दिया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर छाया विज्ञापन

नौकरी का यह अनोखा ऑफर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे दुनिया की सबसे विचित्र और आरामदायक नौकरियों में से एक बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बिना किसी कठिन तकनीकी कौशल के सिर्फ भालू की एक्टिंग करके लाखों रुपये कमाने का मौका बेहद दिलचस्प है।

हालांकि विज्ञापन में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भालू की पोशाक में वेंटिलेशन या कूलिंग सिस्टम होगा या नहीं। केवल इतना बताया गया है कि पोशाक मुलायम और आरामदायक होगी। इसी वजह से यह अनोखी नौकरी अब दुनिया भर में लोगों का ध्यान खींच रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts