Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर: अंधमूक चौराहे का होगा सुव्यवस्थित विकास, गणेश विसर्जन की तैयारियों का निगमायुक्त ने लिया जायजा

जबलपुर में खराब यातायात और अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाने वाला अंधमूक चौराहे का सुव्यवस्थित विकास किया जाएगा। शहर में प्रवेश और निकास के लिए मुख्य द्वार के रूप में जाने जाने वाला अंधमूक चौराहा यातायात के लिए सुगम बने, इसके लिए आवश्यक फेरबदल किए जा सकते हैं।
जबलपुर: अंधमूक चौराहे का होगा सुव्यवस्थित विकास, गणेश विसर्जन की तैयारियों का निगमायुक्त ने लिया जायजा
गणेश विसर्जन की तैयारियों का निगमायुक्त ने लिया जायजा

जबलपुर। निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कई मुख्य स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने छोटी लाइन फाटक, अंधमूक चौराहा, पावन तट गौरीघाट और भटौली स्थित विसर्जन कुंड का स्थलीय निरीक्षण किया।

गणेश विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा

आगामी गणेश विसर्जन पर्व को शहर में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में निगमायुक्त ने छोटी लाइन फाटक, अंधमूक चौराहा, पावन तट गौरीघाट और भटौली स्थित विसर्जन कुंड का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएंगे जेल से बाहर?

श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होने के निर्देश

निगमायुक्त ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। छोटी लाइन फाटक से लेकर गौरीघाट तक के मार्ग पर स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने को कहा गया है।

भटौली विसर्जन कुंड की व्यवस्था पूरी

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने भटौली विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया कि कुंड पूर्ण रूप से व्यवस्थित और तैयार है। नर्मदा नदी की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से निर्मित इस विसर्जन कुंड में प्रकाश, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और क्रेन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News

अंधमूक चौराहे पर यातायात होगा सुगम

शहर के प्रमुख मार्ग और यातायात के केंद्र अंधमूक चौराहे का भी जायजा लिया गया। निगमायुक्त ने चौराहे को व्यवस्थित करने, यातायात प्रवाह को सुगम बनाने और आसपास के क्षेत्रों को सुंदर और साफ-सुथरा बनाने के लिए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।

छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक सड़क कार्य

निगमायुक्त ने छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक सड़क मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क मरम्मत के कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को अभी जेल से नहीं मिलेगी रिहाई, CBI को जवाब के लिए एक सप्ताह

अधिकारी रहे मौके पर मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जागेंद्र सिंह, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से, अतिक्रमण अधिकारी केके रावत और संभागीय अधिकारी पंकज अवस्थी मौजूद रहे। इसके अलावा सहायक यंत्री अंकुर नाग, आशीष पाटकर, वीरेंद्र पांडे, अभिषेक तिवारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी आदि भी मौजूद रहे।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts