Donald Trump :मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस प्रस्तावित सीजफायर का स्वागत किया है। उन्होंने अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, मिस्र, कतर और जॉर्डन का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस युद्धविराम को संभव बनाने में भूमिका निभाई।
Follow on Google News
मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है कि इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 2:30 बजे से लागू होगा। ट्रम्प ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि यह सहमति दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद बनी है।

    नेतन्याहू और औन से हुई सीधी बातचीत

    ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन से सीधे बात की। बातचीत के बाद दोनों पक्ष युद्धविराम के लिए तैयार हुए। ट्रम्प ने यह भी संकेत दिया कि दोनों नेताओं को वॉशिंगटन बुलाकर आगे की शांति प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि युद्ध की स्थिति में शांति आएगी और हालात सुधरेंगे।

    यह भी पढ़ें: Strait Of Hormuz : ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

    34 साल बाद आमने-सामने बातचीत की पहल

    इस हफ्ते वॉशिंगटन में इजराइल और लेबनान के बीच 34 साल बाद पहली बार सीधी बातचीत हुई, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे। ट्रम्प ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में अहम शुरुआत हो सकती है।

    ट्रंप ने मंत्रियों को दिए बेहतर समाधान के निर्देश

    ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जॉइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल डैन केन को निर्देश दिए हैं कि वे दोनों देशों के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालें। उनका कहना है कि अमेरिका इस संघर्ष को खत्म करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच भी शांति समझौते को लेकर प्रगति की खबरें सामने आई हैं। 21 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर से पहले दोनों पक्ष किसी डील के करीब पहुंचते दिख रहे हैं, हालांकि कुछ मुद्दों पर मतभेद अभी भी बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: ट्रंप की नाकेबंदी फेल! अमेरिका दबाव के बीच चीनी टैंकर ने पार किया होर्मुज, US प्लान पर उठे सवाल

    पाकिस्तान और अन्य देशों की मध्यस्थता

    इस कूटनीतिक प्रक्रिया में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की जैसे देश मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंच चुके हैं और उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि वे अमेरिकी संदेश भी लेकर गए हैं।

    Breaking News

    लेबनान ने किया सीजफायर का स्वागत

    लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस प्रस्तावित सीजफायर का स्वागत किया है। उन्होंने अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, मिस्र, कतर और जॉर्डन का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस युद्धविराम को संभव बनाने में भूमिका निभाई। ट्रंप ने भरोसा जताया है कि दोनों देश शांति चाहते हैं और हालात जल्द बेहतर हो सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि स्थायी शांति के लिए अभी कई स्तरों पर बातचीत और विश्वास बहाली की जरूरत होगी। फिलहाल, यह सीजफायर मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts