PlayBreaking News

Power Cut Alert!भोपाल के 45 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, जरूरी काम पहले निपटा लें

भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को 45 से अधिक इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। पंचवटी, बैरसिया रोड, कांग्रेस नगर, सिंधी कॉलोनी, निशातपुरा, नारियलखेड़ा और टीला जमालपुरा समेत कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है।
Follow on Google News
भोपाल के 45 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, जरूरी काम पहले निपटा लें

भोपाल के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 45 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन प्रमुख इलाकों में रहेगी बिजली बंद

बिजली कटौती से पंचवटी, बैरसिया रोड, कांग्रेस नगर, काजी कैम्प, सिंधी कॉलोनी, बजरिया, न्यू राजीव नगर, टीला जमालपुरा, निशातपुरा, नारियलखेड़ा और गौतम नगर सहित कई बड़े इलाके प्रभावित होंगे।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

पंचवटी फेस-1 और फेस-2, नवी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, मोतीलाल नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

भैंसाखेड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, ग्रीन पार्क, नगर निगम कॉलोनी, कांग्रेस नगर, पीजीबीटी रोड, गौतम नगर, शीतल नगर, संत कंवरराम कॉलोनी, गंगौर की बावड़ी, काजी कैम्प और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इन इलाकों में भी दोपहर 2 बजे तक कटौती

सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, बजरिया, शाहजहांनाबाद, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सलीम चौक, हमीदिया रोड, अब्बास नगर और आसपास के इलाकों में भी सप्लाई बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्रीनगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

शाम 4 बजे से 6 बजे तक

पिपलिया केशो, गुराड़ी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।

पहले से निपटा लें जरूरी काम

बिजली कंपनी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts