जबलपुर:जस्टिस विवेक रूसिया ने संभाला एमपी हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का प्रभार, सीजे संजीव सचदेवा का हुआ प्रमोशन

जस्टिस विवेक रूसिया ने मंगलवार दोपहर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के पद का प्रभार संभाल लिया। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली।
जस्टिस विवेक रूसिया ने संभाला एमपी हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का प्रभार, सीजे संजीव सचदेवा का हुआ प्रमोशन

जबलपुर। नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति होने तक वे इस पद पर बने रहेंगे। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रपति भवन से जारी हुई अधिसूचना

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद जस्टिस रूसिया को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाने की अधिसूचना बीते सोमवार को जारी हुई थी। राष्ट्रपति भवन से जारी इस अधिसूचना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति तक वे इस पद पर कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें: Power Cut Alert! भोपाल के 45 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, जरूरी काम पहले निपटा लें

लंबे विधिक अनुभव का मिला लाभ

लंबे समय तक वकालत के करियर और उनके विधिक ज्ञान और अनुभव को देखते हुए उन्हें एमपी हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 7 अप्रैल 2016 को उन्होंने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से उन्होंने न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Politics: कर्नाटक में शिवकुमार की नई टीम तैयार, 3 जून को शपथ ग्रहण समारोह; 13 मंत्री हो सकते हैं शामिल

जल्द निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं जस्टिस रूसिया 

जस्टिस रूसिया को उनके त्वरित निर्णय और न्याय प्रणाली को सरल बनाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। न्यायिक कार्यप्रणाली में उनकी सक्रिय भूमिका की अक्सर सराहना की जाती रही है। अब एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts