उमरिया:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सामने आक्रामक हुई बाघिन 'रॉ', वीडियो वायरल

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचक और तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ा। खितौली जोन के हाथी कैंप के पास करीब छह वर्षीय बाघिन 'रॉ' अचानक पर्यटक जिप्सी के सामने आ गई।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सामने आक्रामक हुई बाघिन 'रॉ', वीडियो वायरल

उमरिया। वीडियो में बाघिन जोरदार दहाड़ लगाते हुए जिप्सी की ओर दौड़ती दिखाई दे रही है। बाघिन के उग्र तेवर देखकर वाहन चालक ने तत्काल सतर्कता दिखाई। समय रहते जिप्सी को पीछे कर लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 

अचानक जिप्सी के सामने आई बाघिन 

खितौली जोन के हाथी कैंप के पास करीब छह वर्षीय बाघिन 'रॉ' अचानक पर्यटक जिप्सी के सामने आ गई। बाघिन ने आक्रामक अंदाज में वाहन की ओर झपटने का प्रयास किया। इस दौरान जिप्सी में सवार पर्यटक भी स्थिति को देखकर सतर्क हो गए। 

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड : भाई विपिन ने उठाई सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में सोनम पर फैसला नहीं होने पर नाराजगी

चालक की सतर्कता से टला हादसा 

बाघिन के उग्र तेवर देखकर वाहन चालक ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए जिप्सी को पीछे कर लिया। चालक की सूझबूझ के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कुछ समय तक बाघिन ने चेतावनी भरा व्यवहार दिखाया। इसके बाद वह जंगल में चली गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में बाघिन जोरदार दहाड़ लगाते हुए जिप्सी की ओर दौड़ती दिखाई दे रही है। बाघिन के तेवरों ने पर्यटकों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान आकर्षित किया। वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पांढुर्णा में स्ट्रीट डॉग का हमला : 3 साल के मासूम के चेहरे पर काटा; सात दांतों के निशान पड़े

वन विभाग ने बताया स्वाभाविक व्यवहार

वन विभाग के अनुसार, बाघिन 'रॉ' खितौली क्षेत्र में अपना इलाका बनाए हुए है और अपने आक्रामक स्वभाव के लिए पहले भी चर्चा में रह चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अपने क्षेत्र में बाहरी गतिविधियां महसूस होने पर बाघों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार करना उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति का हिस्सा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts