इजराइल के राजदूत ने प्रियंका गांधी के नरसंहार आरोपों को बताया झूठ, कहा- गाजा में मौतों के पीछे हमास जिम्मेदार

Follow on Google News
इजराइल के राजदूत ने प्रियंका गांधी के नरसंहार आरोपों को बताया झूठ, कहा- गाजा में मौतों के पीछे हमास जिम्मेदार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा इजराइल पर फिलिस्तीन में नरसंहार करने के आरोप लगाने के बाद भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रियंका के बयानों को गलत करार देते हुए विस्तार से तथ्य पेश किए और कहा कि गाजा में हो रही मौतों के पीछे हमास ही जिम्मेदार है।

क्या था प्रियंका गांधी का आरोप

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इजरायली राज्य नरसंहार कर रहा है। उसने 60,000 से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे हैं। उसने सैकड़ों लोगों को भूखा मार डाला है और लाखों को भूखा मारने की धमकी दे रहा है।”

Uploaded media

 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी को भी अपराध बताया और कहा, “यह शर्मनाक है कि भारतीय सरकार तब चुप है जब इजराइल फिलिस्तीन के लोगों पर यह तबाही मचा रहा है।”

रूवेन अजार का जवाब

प्रियंका के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजार ने कहा, “यह शर्मनाक है। इजराइल ने 25,000 हमास आतंकियों को मारा है। नागरिकों की मौत का दुखद आंकड़ा हमास की घिनौनी रणनीतियों का नतीजा है।  वे नागरिकों के पीछे छिपते हैं, मदद लेने वाले लोगों पर गोली चलाते हैं और रॉकेट फायर करते हैं।”

Uploaded media

 

उन्होंने यह भी बताया कि इजराइल ने गाजा में 20 लाख टन भोजन पहुंचाया, लेकिन हमास ने उन्हें कब्जा करने की कोशिश की, जिससे भुखमरी की स्थिति बनी।

ये भी पढ़ें: ओवैसी ने पाक सेना प्रमुख को बताया ‘सड़कछाप आदमी’, आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

गाजा में जनसंख्या बढ़ी, नरसंहार नहीं

अजार ने जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, “पिछले 50 साल में गाजा की आबादी 450% बढ़ी है, यहां कोई नरसंहार नहीं हो रहा।”

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दी कि हमास के आंकड़ों पर भरोसा मत कीजिए।

पत्रकारों की हत्या पर भी प्रियंका ने दी प्रतिक्रिया

इसी बीच प्रियंका गांधी ने गाज़ा में अल जजीरा के पांच पत्रकारों की हत्या की निंदा करते हुए इसे घृणित अपराध बताया। उन्होंने लिखा, “सच्चाई के लिए खड़े होने वालों का साहस इजरायली राज्य की हिंसा और नफरत से नहीं टूटेगा। ये बहादुर पत्रकार हमें सच्ची पत्रकारिता का अर्थ याद दिलाते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts