PlayBreaking News

नए कप्तान, नई चुनौती, आयरलैंड-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से शुरू हुआ नया अध्याय

मेजबान आयरलैंड की कमान अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के हाथों में होगी। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा टीम उठाना चाहेगी। हालांकि तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गैरमौजूदगी आयरलैंड के लिए चिंता का विषय है।
Follow on Google News
नए कप्तान, नई चुनौती, आयरलैंड-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से शुरू हुआ नया अध्याय
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच 5 वन-डे मैचों की शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क। आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज मंगलवार, 5 अगस्त से होने जा रहा है। पहला मुकाबला उत्तरी आयरलैंड के मैगरामेसन स्थित ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी, क्योंकि यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।

अनुभवी बल्लेबाज स्टर्लिंग संभालेंगे आयरलैंड की कमान

मेजबान आयरलैंड की कमान अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के हाथों में होगी। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा टीम उठाना चाहेगी। हालांकि तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गैरमौजूदगी आयरलैंड के लिए चिंता का विषय है।

Breaking News

रहमत शाह को मिली नई जिम्मेदारी

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की कप्तानी पहली बार वनडे सीरीज में रहमत शाह संभालेंगे। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को इस दौरे से आराम दिया गया है, लेकिन अफगानिस्तान के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अगर दोनों टीमों के वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक उनके बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें अफगानिस्तान ने 18 मैच जीते हैं, जबकि आयरलैंड को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछली बार दोनों टीमें 2024 में यूएई में वनडे सीरीज में भिड़ी थीं, जहां अफगानिस्तान ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

आयरलैंड को इन खिलाड़ियों से उम्मीदें

आयरलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी पर रहेगी। मध्यक्रम में हैरी टेक्टर और कर्टिस कैंफर अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी में मार्क अडायर टीम के सबसे बड़े हथियार होंगे। वहीं अफगानिस्तान की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम आयरलैंड और अफगानिस्तान ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ नए युग की शुरुआत की।जादरान की ओपनिंग जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। मध्यक्रम में रहमत शाह और हश्मतुल्लाह शाहिदी टीम को मजबूती देंगे, जबकि राशिद खान और फजलहक फारूकी गेंदबाजी में बड़ा असर छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लापता हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर : टीम होटल से गायब; फेडरेशन पर उठे सवाल

कैसी है पिच कंडीशन?

ब्रेडी क्रिकेट क्लब की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद रहती है। इसके बाद बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 255 रन है। मैच के आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मुकाबले में 50 % बारिश की संभावना

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की लगभग 50 प्रतिशत संभावना जताई गई है। यदि मौसम ज्यादा खराब नहीं हुआ तो पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बादलों की मौजूदगी नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद दे सकती है।

इस मुकाबले में पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, मार्क अडायर, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, राशिद खान और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए सीरीज का पहला मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है।

आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11

1 पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), 2 एंड्रयू बालबर्नी, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोरकान टकर (विकेटकीपर), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 कर्टिस कैम्फर, 7 मार्क एडायर, 8 गैविन होए, 9 एंड्रयू मैकब्राइन, 10 लियाम मैकार्थी/बायरन मैकडोनो, 11 जय मूंदरा

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

1 रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), 2 इब्राहिम जादरान, 3 रहमत शाह (कप्तान), 4 हशमतुल्लाह शाहिदी, 5 दरविश रसूली, 6 अजमतुल्लाह उमरजई, 7 सादिकुल्लाह अटल, 8 राशिद खान, 9 नांग्याल खारोटे/अल्लाह ग़ज़नफ़र, 10 फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, 11 ज़ियाउर रहमान

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts