US Iran Peace Talks In Pakistan :ईरान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर खत्म, 2 घंटे की बातचीत के बाद अब डिनर टेबल पर अगला राउंड

इस्लामाबाद में प्रस्तावित अहम वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका इजरायल फर्स्ट नीति के साथ बातचीत करता है, तो किसी भी समझौते की संभावना खत्म हो जाएगी। ईरान ने अपनी शर्तों पर अडिग रहते हुए संकेत दिया है कि वह अपनी सुरक्षा रणनीति को और मजबूत करेगा, जिसका असर वैश्विक स्तर पर पड़ सकता है।
ईरान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर खत्म, 2 घंटे की बातचीत के बाद अब डिनर टेबल पर अगला राउंड
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    08:37 PM 11/04/26

    ईरान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर खत्म

    इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म हो गई है। करीब दो घंटे तक चली इस अहम बैठक के बाद अब दोनों पक्षों के बीच अगला दौर डिनर के दौरान जारी रहेगा।

    08:30 PM 11/04/26

    अमेरिका में ईरानी मूल के लोगों पर सख्ती

    अमेरिका ने ईरानी अधिकारियों से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ ईरानी मूल के स्थायी निवासियों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। इस कदम के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पहले से चल रहे तनाव के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    08:15 PM 11/04/26

    अमेरिका-ईरान वार्ता दो घंटे से ज्यादा चली

    पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत दो घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस के साथ बैठक हुई, वहीं उन्होंने अलग से ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालिबफ से भी मुलाकात की। इन बैठकों को क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

    07:55 PM 11/04/26

    ईरान का बड़ा बयान- हमारे खिलाफ युद्ध अवैध

    पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने कहा है कि इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता का मुख्य उद्देश्य ईरान के खिलाफ जारी अवैध युद्ध को समाप्त करना है। उनके इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि तेहरान बातचीत के जरिए मौजूदा तनाव को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

    07:45 PM 11/04/26

    लेबनान हमलों पर घिरे नेतन्याहू

    इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव बनाते हुए बेरूत पर हमले रोकने की बात कही है। साथ ही उन्होंने लेबनान सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की सलाह दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को कम करने की कोशिश की जा सकती है।

    07:30 PM 11/04/26

    ईरान की शर्त पर अड़ी बातचीत, बेरूत हमले रुके तभी होगी US से डील

    ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित वार्ता को लेकर सख्त शर्त रखी है। ईरान का कहना है कि जब तक बेरूत पर हो रहे हमले पूरी तरह बंद नहीं किए जाते, तब तक किसी भी तरह की बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहते हैं, तो वार्ता को पूरी तरह रद्द किया जा सकता है। फिलहाल यह जानकारी ईरान के सूत्रों के हवाले से सामने आई है और इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    मौजूदा हालात में यह बयान क्षेत्र में बढ़ते तनाव को और गहरा कर सकता है, क्योंकि पहले से ही हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

    07:15 PM 11/04/26

    ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी

    ईरान ने अमेरिका को लेकर कड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान में जारी शांति वार्ता के बीच ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका का कोई जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता है, तो उस पर तुरंत हमला किया जा सकता है। ईरान की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी जहाज के होर्मुज पार करते ही 30 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस समय क्षेत्र में हालात पहले से ही संवेदनशील हैं और ऐसे बयान से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    07:00 PM 11/04/26

    फर्टिलाइजर कीमतों पर ट्रंप सख्त, बोले- मुनाफाखोरी नहीं होगी बर्दाश्त

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाद (फर्टिलाइजर) की बढ़ती कीमतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार कीमतों पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी तरह की मुनाफाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने अमेरिकी किसानों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि बड़ी कंपनियां मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कीमतें बढ़ाने की कोशिश न करें।

    दरअसल, ईरान के साथ जारी तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर खाद की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है कि बाजार में अनावश्यक बढ़ोतरी नहीं होने दी जाएगी।

    06:52 PM 11/04/26

    पाकिस्तान में सीजफायर वार्ता शुरू

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत हो रही है या किसी तीसरे देश के जरिए।

    47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद पहली बार है जब दोनों देश इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।

    06:39 PM 11/04/26


    ईरान ने वार्ता के लिए रखीं 4 शर्तें

    1. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर ईरान की पूर्ण संप्रभुता सुनिश्चित करना
    2. हमलावर देश द्वारा युद्ध के नुकसान का पूरा हर्जाना देना 
    3. ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को बिना शर्त छोड़ना
    4. पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी युद्धविराम लागू करना

    06:30 PM 11/04/26

    ईरानी डेलिगेशन ने शहबाज शरीफ  मुलाकात की

    ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और उनके डेलिगेशन ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम बातचीत से पहले हुई, जिसमें युद्ध खत्म करने को लेकर चर्चा होनी है।

    /img/99/1775912540066

     

    06:15 PM 11/04/26

    खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि इस समय कई बड़े और पूरी तरह खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये टैंकर अमेरिका पहुंचकर यहां से तेल और गैस भरेंगे, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में नया समीकरण बन सकता है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि इस समय कई बड़े और पूरी तरह खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये टैंकर अमेरिका पहुंचकर यहां से तेल और गैस भरेंगे, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में नया समीकरण बन सकता है।

    06:00 PM 11/04/26

    फेल हुई बातचीत तो अमेरिका भी जिम्मेदार

    ईरान ने बातचीत को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। ईरान का कहना है कि अगर इस्लामाबाद में चल रही यह वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो सिर्फ इजराइल को दोष देना सही नहीं होगा।

    ईरान के मुताबिक कुछ लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि इजराइल अलग से इस प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है, जबकि असल में इजराइल और अमेरिका के फैसले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर बातचीत असफल होती है, तो उसकी जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।

    05:45 PM 11/04/26

    होर्मुज स्ट्रेट पर ब्रिटेन का बड़ा प्लान

    इस बीच ब्रिटेन ने भी एक अहम बयान दिया है। ब्रिटेन का कहना है कि यूक्रेन अपनी एडवांस ड्रोन तकनीक के जरिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में मदद कर सकता है।

    यह इलाका दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से करीब 20% वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। ऐसे में इसकी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की पहल का सीधा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

    05:00 PM 11/04/26

    लगातार उलझते ही जा रहे हालात

    इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका और ईरान की बातचीत अभी तक किसी ठोस दिशा में जाती नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश अलग-अलग उम्मीदों और रणनीतियों के साथ इस टेबल पर आए हैं, जिससे सहमति बनाना मुश्किल हो रहा है। दोनों पक्ष लगातार बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात उलझते ही जा रहे हैं।

    04:45 PM 11/04/26

    ईरान बोला- अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं ई

    ईरान ने अमेरिका पर गहरा अविश्वास जताते हुए बड़ा बयान दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से फोन पर बातचीत में साफ कहा कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल को होने वाली वार्ता पर भी पूरा यकीन नहीं है।

    04:30 PM 11/04/26

    संकट के बीच पाकिस्तान पहुंचेगा सऊदी सहारा!

    आर्थिक दबाव से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एक अहम कूटनीतिक और आर्थिक पहल सामने आई है। सऊदी अरब के वित्त मंत्री Mohammed Al-Jadaan जल्द ही पाकिस्तान दौरे पर पहुंचेंगे।

    यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पाकिस्तान गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और उसे बाहरी समर्थन की सख्त जरूरत है।

    03:45 PM 11/04/26

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति और शहबाज शरीफ में बातचीत जारी

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच बातचीत जारी है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

    /img/99/1775903531564

     

    03:30 PM 11/04/26

    हमास ने ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता का स्वागत किया

    फिलिस्तीनी के उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत का स्वागत किया है। हमास ने कहा कि वह इन कोशिशों का समर्थन करता है, जिनका मकसद युद्ध को पूरी तरह खत्म करना है।

    03:30 PM 11/04/26

    फिलहाल पूरी तरह से नहीं खुलेगा हॉर्मुज

    ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह से खोलने को लेकर अभी सहमत नहीं है. उसका कहना है कि समंदर में माइन्स लगे हैं. 

    03:15 PM 11/04/26

    अमेरिका ने ईरान की एक शर्त मानी

    शांति वार्ता के बीच एक अहम संकेत सामने आया है। रिपोर्टस के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान की एक बड़ी शर्त मानते हुए कतर और अन्य विदेशी बैंकों में फंसी उसकी संपत्तियों को जारी करने पर सहमति जता दी है।अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरान के अरबों डॉलर लंबे समय से विदेशों में अटके हुए हैं, जिनमें कतर में रखे गए करीब 6 अरब डॉलर जैसे फंड भी शामिल रहे हैं, जिन तक पहुंच बेहद सीमित थी।

    02:45 PM 11/04/26

    शहबाज शरीफ से मीटिंग कर रहा ईरानी डेलीगेशन

    ईरान का डेलीगेशन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में शहबाज शरीफ से मुलाकात कर रहा है. ईरान के बाद अमेरिका का डेलीगेशन इस पर बात करेगा. 

    02:30 PM 11/04/26

    खामेनेई: चोट के बावजूद कंट्रोल में कमांड

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनाई गंभीर चोटों के बावजूद फैसलों में पूरी तरह सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
    सूत्र बताते हैं कि हालिया हवाई हमले में उनके पिता की मौत हो गई थी और उसी हमले में खामेनेई खुद भी घायल हुए। उनके चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी मानसिक स्थिति मजबूत बताई जा रही है।

    एक तरफ अमेरिका पर समय का दबाव बढ़ रहा है दूसरी तरफ विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा हालात में ईरान की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत है।
    इजराइल और अमेरिका के हमलों के बावजूद ईरान ने अपनी रणनीतिक पकड़ बनाए रखी है। ऐसे में यह वार्ता सिर्फ शांति की कोशिश नहीं, बल्कि ताकत के संतुलन का इम्तिहान भी है।

    02:00 PM 11/04/26

    ईरान बोला- शर्तें मानो या बातचीत भूल जाओ

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है और किसी भी तरह के समझौते में जल्दबाजी के मूड में नहीं है। अब पूरा खेल इस बात पर टिका है कि क्या अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इन शर्तों को स्वीकार करता है या फिर वार्ता शुरू होने से पहले ही टूट जाती है।

    Twitter Post

    इस बीच, इस्लामाबाद की यह बैठक में अगर दोनों पक्ष अपनी-अपनी लाइन से पीछे नहीं हटते, तो यह टकराव एक बड़े भू-राजनीतिक संकट में बदल सकता है।

    इस्लामाबाद। कूटनीति की मेज पर इस वक्त शब्द नहीं, शर्तें टकरा रही हैं। इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता से ठीक पहले ईरान ने अमेरिका को साफ और सख्त संदेश भेजकर माहौल गरमा दिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति इस वक्त इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उनकी पहली मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ से होगी। इसके तुरंत बाद ईरान के साथ शांति डील पर मुख्य बातचीत शुरू होगी।

    /img/99/1775896766981

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी होटल पहुंच गए हैं। वे इस हाई-स्टेक मीटिंग में अमेरिकी टीम की अगुवाई करेंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक आधिकारिक शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया गया है जो इस पूरी प्रक्रिया को और ज्यादा संवेदनशील बना रहा है।

    यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में ‘करो या मरो’ की वार्ता: डील से पहले ही दे डाली चेतावनी

    /img/99/1775912770135

    इस्लामाबाद वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

    ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत की राह तभी खुलेगी जब अमेरिका अमेरिका फर्स्ट की नीति के साथ आएगा न कि इजरायल फर्स्ट एजेंडे के साथ। यह बयान सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि एक रणनीतिक रेड लाइन की तरह देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: होर्मुज में उलटा पड़ा माइन गेम! बारूद बिछाकर भूल गया Iran, अमेरिका का दावा- ईरान को नहीं पता कहां हैं उसकी बारूदी सुरंग

    /img/99/1775903544502

    ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका अपने पारंपरिक सहयोगी इजरायल के पक्ष में झुककर बातचीत करता है, तो किसी भी तरह की डील की उम्मीद खत्म हो जाएगी। तेहरान ने संकेत दिया है कि ऐसी स्थिति में वह अपनी सुरक्षा और सैन्य रणनीति को और ज्यादा मजबूत करेगा जिसका असर सिर्फ क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महसूस किया जा सकता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts