PlayBreaking News

'फोर्स बुलाकर खाली करा लो!'राबड़ी देवी ने बंगला छोड़ने से किया इनकार, बोलीं- हम नहीं खाली करेंगे

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने से साफ इनकार कर दिया है। जानिए इस पूरे विवाद की पूरी कहानी।
Follow on Google News
राबड़ी देवी ने बंगला छोड़ने से किया इनकार, बोलीं- हम नहीं खाली करेंगे

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। लेकिन राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह यह बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करा ले।

सरकार का नोटिस, राबड़ी देवी का जवाब

भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को राबड़ी देवी को तीसरी बार नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को कहा। विभाग ने नोटिस में स्पष्ट किया कि यह बंगला अब बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है, इसलिए इसे जल्द से जल्द खाली किया जाए।

नोटिस मिलने के बाद दिल्ली से पटना लौटीं राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह किसी भी हालत में यह बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, 'अगर सरकार को बंगला खाली कराना है तो फोर्स बुलाकर खाली करा ले। हम खुद से नहीं छोड़ेंगे।'

यह भी पढ़ें: राजधानी में आतंकी साजिश नाकाम! दिल्ली से 9 गिरफ्तार, धार्मिक स्थल और एयरपोर्ट थे निशाने पर, हथियार भी बरामद

2005 से लालू परिवार का रहा है ठिकाना

पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित यह सरकारी बंगला बिहार की राजनीति में खास पहचान रखता है। साल 2005 से लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार इसी आवास में रह रहा है। लंबे समय तक यह बंगला RJD की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहा।
RJD की कई महत्वपूर्ण बैठकें, चुनावी रणनीतियां और संगठनात्मक फैसले इसी आवास से तय होते रहे हैं। 

राबड़ी देवी को पहले ही मिल चुका है नया बंगला

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, नवंबर 2025 में राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास का आवंटन किया गया था।

विभाग का कहना है कि नया सरकारी बंगला सभी आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार तैयार है। इसके बावजूद राबड़ी देवी ने अब तक 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली नहीं किया। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि पिछले छह महीनों से लगातार उनसे पुराने आवास को खाली करने का अनुरोध किया जा रहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS का पहला रिएक्शन : कहा- लोकतंत्र में हर आवाज के लिए जगह, Gen Z को देश पर भरोसा

एक महीने पहले भी भेजा गया था नोटिस

यह पहली बार नहीं है जब राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए कहा गया हो। करीब एक महीने पहले भी भवन निर्माण विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा था।

उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास निर्धारित किया गया है और नियमों के अनुसार पुराने आवास को खाली करना जरूरी है, लेकिन नोटिस के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद विभाग ने दोबारा और फिर तीसरी बार नोटिस जारी किया।

नंद किशोर राम को आवंटित हुआ बंगला

बिहार सरकार ने अब 10 सर्कुलर रोड स्थित इस बंगले का आवंटन पशुपालन मंत्री नंद किशोर राम के नाम कर दिया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बंगले का आधिकारिक आवंटन पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक बंगले पर नए नाम की नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसे आवास के औपचारिक हस्तांतरण की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

धीरे-धीरे हटाया जा रहा है सामान

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से सामान हटाने की प्रक्रिया चल रही है। घर का कुछ सामान दूसरे आवासों में भेजा भी गया है। हालांकि अभी तक बंगला पूरी तरह खाली नहीं किया गया है। इसी वजह से विभाग लगातार नोटिस जारी कर रहा है और जल्द आवास खाली कराने की कोशिश में लगा हुआ है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts