200 Years of Hindi Journalism:उदन्त-मार्त्तण्ड से AI तक हिंदी पत्रकारिता की बदलती तस्वीर

हिंदी पत्रकारिता दिवस विशेष। हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इसकी वजह है कि इसी दिन, 30 मई 1826 को हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त-मार्त्तण्ड’ प्रकाशित हुआ था। यह दिन हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है। आज जब हिंदी पत्रकारिता 200 साल पूरे कर चुकी है, तब यह अवसर और भी ऐतिहासिक बन जाता है।
जब मैंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा, तब मेरे लिए खबर सिर्फ टीवी स्क्रीन पर चलने वाली हेडलाइन या अखबार के पहले पन्ने की खबर थी। लेकिन जैसे-जैसे रिपोर्टिंग सीखी, लोगों से मिली, घटनाओं को करीब से देखा, तब समझ आया कि पत्रकारिता सिर्फ सूचना देना नहीं, बल्कि समाज की नब्ज को समझना है।
कितना बदल गया पत्रकारिता का संसार
|
1826 की पत्रकारिता |
2026 की पत्रकारिता |
|
हाथ से खबर संग्रह |
AI और डिजिटल टूल्स |
|
सीमित पाठक वर्ग |
करोड़ों ऑनलाइन दर्शक |
|
अखबार ही मुख्य माध्यम |
प्रिंट, टीवी, वेबसाइट, ऐप, सोशल मीडिया |
|
खबर पहुंचने में कई दिन |
सेकंडों में लाइव अपडेट |
|
सीमित संसाधन |
हाई-टेक न्यूजरूम |
|
सूचना की कमी |
सूचना दी सूचना |
‘उदन्त-मार्त्तण्ड’ से हुई हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत
आज के समय में पत्रकार मोबाइल फोन से लाइव रिपोर्टिंग कर सकते हैं। इंटरनेट के जरिए कुछ ही सेकंड में खबर दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंच जाती है। लेकिन 1826 में हालात बिल्कुल अलग थे। आज से ठीक 200 साल पहले, 30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से हिंदी के पहले समाचार पत्र ‘उदन्त-मार्त्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू किया। ‘उदन्त-मार्त्तण्ड’ का अर्थ है ‘उगता हुआ सूर्य’ या ‘समाचारों का सूर्य’।
उस समय अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के समाचार पत्रों का प्रभाव था, लेकिन हिंदी भाषी लोगों के लिए अपनी भाषा में समाचार पढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे दौर में हिंदी में अखबार निकालना एक साहसिक और ऐतिहासिक कदम था। पंडित युगल किशोर शुक्ल ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिंदी भाषा के लिए यह महत्वपूर्ण शुरुआत की।
यह भी पढ़ें: मुंबई में महंगाई का झटका! 17 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, ₹86 किलो हुई कीमत, ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी
पत्रकारिता ने मुझे क्या सिखाया?
शुरूआती पत्रकारिता में मैंने किताबों से ज्यादा लोगों से सीखा है। मैंने सीखा कि हर वायरल वीडियो सच नहीं होता। मैंने सीखा कि किसी घटना की दो नहीं, कई परतें होती हैं। मैंने सीखा कि कैमरे के सामने दिखाई देने वाली तस्वीर और जमीन पर मौजूद हकीकत अक्सर अलग होती है। मैंने सीखा कि पत्रकार का सबसे बड़ा हथियार उसका माइक नहीं, बल्कि उसका भरोसा होता है और सबसे बड़ी बात, मैंने सीखा कि पत्रकारिता में जल्दबाजी से ज्यादा जरूरी है सच्चाई।
आज AI सेकंडों में खबर लिख सकता है, लेकिन घटनास्थल पर खड़े होकर लोगों की आंखों में दर्द, उम्मीद या संघर्ष को महसूस नहीं कर सकता। यही वजह है कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, पत्रकार की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।
200 साल बाद पत्रकारिता कहां पहुंच चुकी है?
1826 में शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता आज एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। अब पत्रकारिता केवल अखबारों तक सीमित नहीं है। प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, वेबसाइट, मोबाइल ऐप, यूट्यूब और सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को नई पहचान दी है। आज खबरें सेकंडों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं। र्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक ने न्यूजरूम का स्वरूप बदल दिया है।
यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS का पहला रिएक्शन : कहा- लोकतंत्र में हर आवाज के लिए जगह, Gen Z को देश पर भरोसा
दो सदियों के सफर को किया महसूस
हिंदी पत्रकारिता दिवस 2026 मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल हिंदी पत्रकारिता ने अपने 200 वर्ष पूरे कर लिए हैं। एक युवा पत्रकार के रूप में जब मैं इन दो सदियों के सफर को देखती हूं, तो महसूस होता है कि हम सिर्फ एक पेशे का हिस्सा नहीं, बल्कि एक ऐसी परंपरा का हिस्सा हैं जिसने देश, समाज और लोकतंत्र को आकार दिया है।
आज का दिन उन हजारों पत्रकारों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी सच को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। यह उन संघर्षों को याद करने का दिन है जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता को यहां तक पहुंचाया और यह खुद को याद दिलाने का दिन भी है कि पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं है।











