ईरान की पिंक मस्जिद:जहां सूरज की किरणें बिखेरती हैं रंगों का जादू

मिडिल ईस्ट में इन दिनों बढ़ते तनाव और संघर्ष की खबरें दुनिया भर में सुर्खियां बन रही हैं। ऐसे माहौल के बीच इसी क्षेत्र में मौजूद कुछ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इन्हीं में से एक है नासिर अल-मुल्क मस्जि, जिसे ईरान की ‘पिंक मस्जिद’ के नाम से जाना जाता है। हर साल हजारों पर्यटक यहां इसकी अनोखी वास्तुकला और रोशनी के जादुई नजारे को देखने के लिए पहुंचते हैं।
Follow on Google News
जहां सूरज की किरणें बिखेरती हैं रंगों का जादू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    ईरान के शिराज शहर में स्थित नासिर अल-मुल्क मस्जिद अपनी रंगीन कांच की खिड़कियों और अद्भुत वास्तुकला के कारण दुनिया भर में मशहूर है। सुबह के समय सूरज की किरणें कांच से गुजरकर मस्जिद के अंदर खूबसूरत रंगों का जादुई दृश्य बनाती हैं।

    जब खिड़कियों से गुजरती हैं सूरज की किरणें

    शिराज में बनी इस मस्जिद का नजारा बेहद अद्भुत होता है। यह खासकर सुबह के समय में ज्यादा शानदार दिखता है, जैसे ही सूरज की तेज किरणें इसकी खिड़कियों पर पड़ती है, तो मस्जिद के फर्श पर बिछे पारसी कालीनों पर रंगों की खूबसूरत सी छवि बिखेर जाती है। यह इतना मनमोहक होता है कि हर कोई इस अहसास को कैमरे में कैद करना चाहता है। 

    19वीं सदी में बनी थी मस्जिद 

    बता दें कि इस मस्जिद का निर्माण काजर राजवंश के दैरान 19वीं सदी में मिर्जा हसन अली नासिर अल-मुल्क के आदेश पर हुआ था। इसकी शुरुआत 1876 में हुई थी जिसे 1888 तक ये बनकर तैयार हुई थी। इसकी सबसे खास बात है इसके रंग-बिरंगे कांच जिनसे होकर सूरज की रोशनी अंदर आती है और पूरी मस्जिद को गुलाबी, लाल, नीले और पीले रंगों से भर देती है। यही वजह है कि इसे पिंक मस्जिद कहा जाता है। 

    ईरान की पिंक मस्जिद, सोशल मीडिया पर वायरल

    इस मस्जिद की डिजाइन पर्शियन आर्चिटेक का बेहतरीन उदाहरण है। यहां की दीवारों और छतों पर बनी नक्काशी, टाइल वर्क और फूलों के डिजाइन इसे और भी खास बनाते हैं। यह सिर्फ एक इबादत करने की जगह ही नहीं, बल्कि प्रकृति का एक नमूना भी है। आज के दौर में ईरान की यह मस्जिद सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर इसके रंगीन फोटो और वीडियो तेजी से शेयर किए जाते हैं। पर्यटकों के लिए यह जगह किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है।
    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts