People's Update
Sunday, April 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान में दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन, 37 दिनों यानी 864 घंटे से इंटरनेट बंद
    अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लगने के बाद रोका गया काम
    UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
    यूपी में हुई भारी बारिश और बिजली गिरने से 8 की मौत, 10 घायल
    चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब
    धनबाद: मुनीडीह के CPP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत, तीन CISF समेत दर्जनों घायल
    डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को कंट्रोल करते हैं: राहुल गांधी
    'हिमंता बिस्वा सरमा के करप्शन की पूरी जानकारी मोदी-शाह के पास है- राहुल गांधी
    ईरान का दावा- इस्फहान में गिराया गया अमेरिकी विमान C-130 था
    ईरान का बड़ा बयान: पाकिस्तान का शुक्रिया, आत्मरक्षा के लिए पूरी ताकत तैयार
    अबू धाबी: इंटरसेप्शन के बाद मलबा गिरने से पेट्रोकेमिकल यूनिट में आग, फैक्ट्री ऑपरेशन बंद
    लेबनान ने गैलीली में दागे रॉकेट, सायरन की आवाजों से गूंज उठा उत्तरी इजरायल
    ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना
    ईरान का दावा- इस्फहान में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया
    बुशेहर परमाणु प्लांट पर हमले से रेडिएशन निकलने खतरा
    इजरायल ने ईरान पर दागीं 120 से ज्यादा बॉलिस्टिक मिसाइले
    दीघा घाट पर बनेगा बिहार का पहला LPG आधारित शवदाह गृह
    कानपुर: आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और ड्राइवर की मौत
    ईरान के देहदाश्त में स्ट्राइक, हमले में 4 लोगों की मौत
    बहरीन: बापको ऑयल रिफाइनरी पर हमला, मिसाइल और ड्रोन से लगी भयंकर आग
    मौत के मुंह से निकला US पायलट, गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित खोज लाई अमेरिकी सेना
    अमेरिका ने किया F‑15E जेट के 'लापता' पायलट का रेस्क्यू, ईरान ने गिराया था विमान
    इटली की ऊर्जा जरूरतों को लेकर जॉर्जिया मेलोनी एक्टिव, खाड़ी नेताओं से मुलाकात
    इटली में ईंधन की कमी, मिलान समेत 4 एयरपोर्ट पर रीफ्यूलिंग सीमित
    कुवैत के पावर प्लांट पर ईरान का ड्रोन अटैक, दो यूनिट बंद
    IDF ऑपरेशन में गलती: संदिग्ध समझकर चलाई गोली, अपने ही जवान की मौत
    ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- गलत नेतृत्व वाले सैन्य अधिकारी खत्म
    कुवैत सरकार के कार्यालय पर ईरान का ड्रोन हमला, पहुंचा काफी नुकसान
    ड्रोन हमले के बाद कुवैत के शुवैख ऑयल कॉम्प्लेक्स में लगी आग, कोई घायल नहीं
    अंतर्राष्ट्रीय
    ईरान

    होर्मुज स्ट्रेट पर ‘गेम ऑफ पावर’:ईरान ने इराकी जहाजों को दी आवाजाही की खुली छूट, ट्रंप ने दी आखिरी चेतावनी

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने इराक को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की खुली छूट दे दी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो गंभीर परिणाम की चेतावनी दी गई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
    Publish Date: 5 Apr 2026, 9:53 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ा कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने पड़ोसी देश इराक के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ईरान ने घोषणा की है कि, इराक के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की पूरी छूट दी जाएगी और उस पर लगाए गए किसी भी संभावित प्रतिबंध से इराक को बाहर रखा जाएगा।

      दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान पर दबाव और बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि, अगर 48 घंटे के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया या कोई समझौता नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है।

      ईरान ने इराक को दिया खास संदेश

      ईरान की इस घोषणा को कूटनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ‘खतम अल-अनबिया’ ने स्पष्ट किया है कि, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर लगने वाले संभावित प्रतिबंधों से इराक को पूरी तरह छूट दी जाएगी।

      इस कमान का काम ईरान की सैन्य रणनीति और विभिन्न सशस्त्र बलों के बीच समन्वय स्थापित करना है। ऐसे में इस स्तर से आया बयान यह संकेत देता है कि ईरान अपने सहयोगी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाए रखना चाहता है।

      ईरानी मीडिया के हवाले से आई रिपोर्ट में बताया गया है कि, यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

      [featured type="Featured"]

      होर्मुज स्ट्रेट से निकलेंगे इराक के जहाज

      ईरान की इस घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि, इराक के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में किसी तरह की बाधा नहीं होगी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि इराक ने इस पूरे संघर्ष के दौरान ईरान का समर्थन किया है।

      उन्होंने कहा, इराक के लोग इस संघर्ष में मजबूती के साथ हमारे साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में उनके जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने से रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आगे कहा कि, इराक के जहाज इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से बिना किसी रोक-टोक के गुजर सकेंगे।

      ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप

      इस बयान के दौरान ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर भी गंभीर आरोप लगाए। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन देशों ने ईरान की संप्रभुता पर हमला किया है। ब्रिगेडियर जनरल जुल्फघारी ने आरोप लगाया कि हमलों में महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। उनके अनुसार स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक सेवा से जुड़े संस्थानों पर भी हमले किए गए। ईरान ने इन हमलों को अपनी राष्ट्रीय और इस्लामी संप्रभुता पर “क्रूर हमला” बताया है।

      यह भी पढ़ें: ईरान में ‘रिजीम चेंज’ का दावा पड़ा भारी ! अमेरिका में खुद घिर गए डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस में मचा सियासी भूचाल

      मित्र देशों के जहाजों को भी मिल सकती है अनुमति

      ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी इस मुद्दे पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि जो देश ईरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल नहीं हैं, उनके जहाजों को ईरानी जलक्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है।

      उन्होंने कहा कि ऐसे जहाजों को पहले से ईरान के साथ समन्वय स्थापित करना होगा और अपनी आवाजाही की जानकारी देनी होगी। इसके बाद उन्हें समुद्री मार्ग का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि ईरान अपने सहयोगी या तटस्थ देशों के साथ समुद्री व्यापार और आवाजाही को पूरी तरह रोकना नहीं चाहता।

      ट्रंप ने दी 48 घंटे की चेतावनी

      इन घटनाक्रमों के बीच अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए सख्त रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सीमा के भीतर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला या किसी समझौते पर सहमति नहीं जताई, तो अमेरिका कड़ा कदम उठाएगा।

      ट्रंप ने कहा कि पहले भी ईरान को बातचीत और समझौते के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अब वह समय लगभग खत्म हो चुका है।

      यह भी पढ़ें: होर्मुज पर बढ़ा तनाव: ट्रंप ने ईरान को दी 48 घंटे की चेतावनी

      ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का संदेश

      डोनाल्ड ट्रंप ने यह चेतावनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि समय तेजी से खत्म हो रहा है और अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। अगर इस अवधि में कोई समाधान नहीं निकलता तो अमेरिका कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। अपने बयान में ट्रंप ने यह भी कहा कि यह एक निर्णायक समय है और दुनिया को यह देखना होगा कि आगे क्या होता है। उनका यह बयान कूटनीतिक दबाव बढ़ाने के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव को भी बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

      बुशहर परमाणु ठिकाने पर हमले का दावा

      इस पूरे विवाद के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के बुशहर परमाणु ठिकाने को अमेरिका और इजरायल ने निशाना बनाया। बताया गया कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके जवाब में ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स को मार गिराया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

      [breaking type="Breaking"]

      वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ सकता है असर

      स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यह जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई इसी समुद्री मार्ग के जरिए होती है। ऐसे में अगर यह रास्ता बंद होता है या यहां तनाव बढ़ता है तो इसका सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

      मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा युद्ध का खतरा

      मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को अब एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान कई बार बड़े सैन्य टकराव और हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब अमेरिका की चेतावनी और ईरान के जवाबी रुख के बाद यह आशंका और बढ़ गई है कि यह संघर्ष और बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। खाड़ी क्षेत्र के कई देश इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि यहां की किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

      अगले 48 घंटे पर दुनिया की नजर

      मौजूदा हालात में पूरी दुनिया की नजर अगले 48 घंटों पर टिकी हुई है। अगर इस दौरान कोई कूटनीतिक समाधान निकलता है तो क्षेत्र में तनाव कम हो सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और गहरा सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      iraq

      Strait of Hormuz

      Donald Trump

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान दिल्ली कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड

      UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान दिल्ली कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड

      असम में बोले राहुल गांधी- हिमंता बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हम उन्हें जेल भेजेंगे

      Assam Election 2026 :असम में बोले राहुल गांधी- हिमंता बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हम उन्हें जेल भेजेंगे

      3 की मौत, मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख मुआवजे का ऐलान

      अनूपपुर में चार मंजिला लॉज ढही:3 की मौत, मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख मुआवजे का ऐलान

      66% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे फिसले

      IPO का क्रेज पड़ा ठंडा!66% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे फिसले

      रामायण पर उठे सवाल का ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, बोले- समझदारी से करें आलोचना

      ‘खराब VFX होता है…’रामायण पर उठे सवाल का ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, बोले- समझदारी से करें आलोचना

      टीएस सिंहदेव ने कहा- 'यह निर्भया कांड से भी भयानक'

      अंबिकापुर की बेटी के साथ 'बर्बरता'!टीएस सिंहदेव ने कहा- 'यह निर्भया कांड से भी भयानक'

      Moody’s ने GDP ग्रोथ घटाकर 6% की, महंगाई बढ़ने की चेतावनी

      ईरान संकट का भारत पर असर :Moody’s ने GDP ग्रोथ घटाकर 6% की, महंगाई बढ़ने की चेतावनी

      रिटायर्ड जज ढोल नगाड़ों के साथ लाए घर, पिता का प्यार बना मिसाल

      बेटी का तलाक बना जश्न:रिटायर्ड जज ढोल नगाड़ों के साथ लाए घर, पिता का प्यार बना मिसाल

      ओपन मार्केट बायबैक की वापसी पर विचार, नए टैक्स नियमों से बदले हालात

      SEBI का बड़ा प्रस्ताव:ओपन मार्केट बायबैक की वापसी पर विचार, नए टैक्स नियमों से बदले हालात

      पति ने बेटी के नाम किया संपत्ति का हिस्सा, तब घर लौटी पत्नी

      पति ने बेटी के नाम किया संपत्ति का हिस्सा, तब घर लौटी पत्नी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....