Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सहारनपुर:सपा सांसद इकरा हसन का धरना, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; वीडियो वायरल

सहारनपुर में मोनू हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सपा सांसद इकरा हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिस पर झूठ बोलने और बदसलूकी करने के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। घटना के बाद थाने में देर रात तक धरना और हंगामा चलता रहा।
सपा सांसद इकरा हसन का धरना, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; वीडियो वायरल
Iqra Hasan

सहारनपुर। मोनू हत्याकांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने पहुंचे समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इकरा हसन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए थाने में धरना दिया। करीब तीन घंटे तक थाने के अंदर और बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

मोनू हत्याकांड से शुरू हुआ पूरा विवाद

दशाले गांव में युवक मोनू की हत्या के बाद से ही परिवार न्याय की मांग कर रहा था। इसी सिलसिले में मृतक की मां अधिकारियों से मिलने डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं, जहां उनके साथ सांसद इकरा हसन और कई समर्थक मौजूद थे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय सख्ती दिखानी शुरू कर दी। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पांच लोगों को शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया गया। इसी कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़। 

ये भी पढ़ें: Sweet Relationship :  PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'...पारले की हो गई बल्ले-बल्ले

पुलिस पर बरसीं सांसद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इकरा हसन पुलिसकर्मियों पर खुलकर नाराजगी जताती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि अकेले में पुलिसकर्मी बेइज्जती करते हैं और अब इनकार कर रहे हैं। वह एक महिला दारोगा की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाती हैं कि उन्हें धक्का देकर ले जाया गया। जब पुलिसकर्मी इन आरोपों से इनकार करते हैं तो वह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि क्या मैं अंधी हूं, झूठ मत बोलिए। वीडियो में उनका गुस्सा और आक्रोश साफ नजर आता है।

समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद थाने में धरना

जैसे ही सांसद को यह जानकारी मिली कि उनके समर्थकों को जेल भेज दिया गया है, वह तुरंत थाने पहुंच गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से तीखे सवाल किए और कार्रवाई पर जवाब मांगा। धीरे-धीरे समर्थकों की भीड़ भी थाने पहुंचने लगी और माहौल गर्म हो गया। कुछ ही देर में सांसद थाने के अंदर ही धरने पर बैठ गईं। करीब तीन घंटे तक लगातार नारेबाजी और बहस चलती रही, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही।

ये भी पढ़ें: Deepika Nagar Death Case: दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप, चाचा ससुर समेत 3 गिरफ्तार

सांसद ने की इंसाफ की मांग

धरने के दौरान इकरा हसन कई बार भावुक भी नजर आईं और उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस मां का बेटा मारा गया, उसी के परिवार को जेल भेज दिया गया, जो पूरी तरह अन्याय है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अगर इंसाफ मांगना अपराध है तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाए। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts