Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gullak Season 5 :क्या अन्नू की मम्मी का आइडिया होगा सफल..मिश्रा परिवार को मिलेगा नया घर या होगी सिर्फ मरम्मत?

'गुल्लक' वेब सीरीज के सीजन 5 का दर्शक ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की खुशियों और परेशानियों में बुने रिश्तों को पेश करती इस सीरीज के चार सीजन हिट रहे हैं। सीरीज का पांचावा सीजन जल्द ही आने वाला है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे देखकर पता चलता है कि मिश्रा परिवार घर की रंगत के लिए परेशान है। ऐसे में अन्नू की मम्मी का नया घर का आइडिया आता है।
क्या अन्नू की मम्मी का आइडिया होगा सफल..मिश्रा परिवार को मिलेगा नया घर या होगी सिर्फ मरम्मत?

एंटरटेनमेंट डेस्क। मिडिल क्लास जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों और बड़े संघर्षों को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारने वाली द वायरल फीवर (TVF) की लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक (Gullak) एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने लौट रही है। ‘गुल्लक सीजन 5’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। मिश्रा परिवार की नई कहानी इस बार सिर्फ हंसी और नोकझोंक तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि रिश्तों की दरारें और सपनों की उड़ान भी इसमें देखने को मिलेगी।

घर की पुरानी दीवारें, नए सवाल 

ट्रेलर की शुरुआत मिश्रा निवास की टूटी-फूटी दीवारों और घर की मरम्मत से होती है। घर अब पुराना पड़ चुका है और उसे नए रंग-रोगन की जरूरत है। लेकिन इन दीवारों के साथ-साथ रिश्तों को भी मरम्मत की जरूरत महसूस होने लगी है। संतोष मिश्रा के किरदार में जमील खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज में नजर आते हैं, जबकि अन्नू की मम्मी बनीं गीतांजलि कुलकर्णी घर की जिम्मेदारियों को संभालती दिखती हैं। उनका सुझाव है कि घर के दोनों बेटे अपने पिता के साथ मिलकर लोन लें, ताकि घर को नया रूप दिया जा सके।

बेटों के सपनों से बदलेगा घर का माहौल 

मगर कहानी सिर्फ घर की मरम्मत तक नहीं रुकती। ट्रेलर इशारा देता है कि दोनों बेटों की जिंदगी में भी बड़े बदलाव आने वाले हैं। खासकर अन्नू की जिंदगी में कुछ ऐसा चल रहा है, जिससे परिवार अनजान है। अन्नू अब घर की सीमाओं से बाहर अपनी अलग पहचान और जिंदगी तलाशता नजर आएगा। ऐसे में सवाल यही है कि क्या मिश्रा परिवार पहले की तरह साथ खड़ा रहेगा या फिर जिम्मेदारियों और सपनों के बीच रिश्तों में दरारें पड़ जाएंगी। यही इस सीजन की सबसे बड़ी दिलचस्पी बनने वाली है।

ये भी पढ़ें: Sweet Relationship :  PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'...पारले की हो गई बल्ले-बल्ले

5 जून को आएगी सीरीज 

‘गुल्लक’ के पिछले चारों सीजन दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर चुके हैं। यही वजह है कि सीजन 5 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। यह शो अपनी सच्ची, घरेलू और भावनात्मक कहानियों की वजह से हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। नया सीजन 5 जून को रिलीज होगा और इसे सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी मिश्रा परिवार की कहानी उन्हें हंसाएगी, रुलाएगी और अपनेपन का एहसास कराएगी।

ये भी पढ़ें: प्यार, पॉक्सो और ‘लव जिहाद’: मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट

अन्नू भैया बदले, फैंस को लगा झटका 

इस बार शो के साथ एक बड़ा बदलाव भी जुड़ा है। अन्नू भैया के किरदार में अब वैभव राज गुप्ता नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह अनंत जोशी ने ली है, जिन्हें ‘12वीं फेल’ और ‘मामला लीगल है’ जैसी परियोजनाओं से पहचान मिली है। हालांकि फैंस के लिए यह बदलाव थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन ट्रेलर में अनंत जोशी का अंदाज काफी प्रभावशाली नजर आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक नए अन्नू भैया को कितना अपनाते हैं। सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, अमन मायर और सुनीता राजवार मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts