Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐसी पारी; जयसूर्या, वॉर्नर, हेड जैसे दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे 

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी से वैभव ने कई महान क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐसी पारी; जयसूर्या, वॉर्नर, हेड जैसे दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे 
वैभव सूर्यवंशी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने केवल 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी बल्लेबाजी इतनी आक्रामक रही कि गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इस तूफानी पारी में उन्होंने 12 आसमानी छक्के और 5 चौके जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

डेविड वॉर्नर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ एक पारी नहीं खेली, बल्कि रिकॉर्ड बुक ही बदल दी। उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने साल 2016 में 467 रन बनाए थे। लेकिन वैभव ने IPL 2026 में पावरप्ले में 490 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : फैंटेसी गेमिंग कंपनियों को कहा, दांव पर पैसा लगा है तो 28% GST देना ही होगा  

IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

  • वैभव सूर्यवंशी - 490 रन (2026)
  • डेविड वॉर्नर - 467 रन (2016)
  • ट्राविस हेड - 402 रन (2024)
  • साई सुदर्शन - 402 रन (2025)
  • एडम गिलक्रिस्ट - 382 रन (2009)

पहले 6 ओवर में बरसे रिकॉर्डतोड़ छक्के

वैभव ने मैच की शुरुआत से ही साफ कर दिया था कि वह रुकने वाले नहीं हैं। पावरप्ले खत्म होने तक उनके बल्ले से 8 छक्के निकल चुके थे। यह आईपीएल इतिहास में पहले 6 ओवर के भीतर किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: Google Search का End? अब नहीं पड़ेगी वेबसाइट्स की जरूरत! Gemini Omni और AI Search से आया बड़ा बदलाव

पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के

  • वैभव सूर्यवंशी - 8  (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2026)
  • सनथ जयसूर्या - 7 (बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2008)
  • जोस बटलर - 7 (बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018)
  • जॉनी बेयरस्टो - 7 (बनाम आरसीबी, 2022)
  • अभिषेक शर्मा - 7 (बनाम पंजाब किंग्स, 2026) 

क्रिस गेल के क्लब में शामिल हुए

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 97 रन की पारी में 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी पर पहुंच गए हैं। अब क्रिस गेल और वैभव सूर्यवंशी दोनों के नाम 4-4 बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वैभव ने क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हालांकि वे गेल के सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।

Breaking News

क्रिकेट जगत में छा गया 15 साल का स्टार

वैभव की इस पारी के बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों तक हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। क्रिकेट फैंस उन्हें भविष्य का बड़ा मैच विनर बता रहे हैं। जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ उन्होंने एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को प्रभावित किया।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts