IPL 2025 Qualifier-2 : बारिश से धुला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का महामुकाबला, तो कौन पहुंचेगा फाइनल में? जानें IPL 2025 का ये नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर-2 में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच में विजयी होगी वह 3 जून को होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी।
मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया है, जबकि पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में RCB से हार मिली थी, बावजूद इसके उन्हें दूसरा मौका मिला। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से मात दी थी।
क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
हालांकि मौसम विभाग की रिपोर्ट से फैंस को राहत मिली है। रविवार को अहमदाबाद में आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश की आशंका सिर्फ 10-25% बताई गई है। हवा की गति 20 किमी/घंटा हो सकती है। अगर बारिश के कारण मैच बाधित होता है और कम से कम 5-5 ओवर का खेल नहीं हो पाता, तो सुपर ओवर के जरिए विजेता तय होगा। यदि सुपर ओवर भी नहीं हो सका, तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थान पर रही टीम (इस मामले में पंजाब किंग्स) फाइनल में पहुंचेगी।IPL प्लेऑफ नियमों पर एक नजर
- टाई या रद्द मैच की स्थिति में सुपर ओवर होगा।
- सुपर ओवर न हो पाने की स्थिति में Appendix-F के तहत निर्णय लिया जाएगा।
- अगर मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तो पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।
- फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है, जो 4 जून है। रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां रुका था।





















